विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, बच्ची समेत दो की मौत; 15 यात्री घायल

Published: Wed, 21 Oct 2026 10:17 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 01:00 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में एक यात्री बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक महिला और 6 ...और पढ़ें

HighLights

  1. ऊधमपुर में यात्री बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी

  2. हादसे में एक महिला और बच्ची सहित दो की मौत

  3. 15 यात्री घायल, स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य किया

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में बुधवार सुबह एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। लाटी मुख्यालय से पंचौंड से ऊधमपुर की ओर जा रही बस गुल्ली गला इलाके में अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में एक महिला और 6 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। खाई में गिरने से बस लोहे के कबाड़ में तब्दील हो गई।

चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। ग्रामीणों ने 17 लोगों को खाई से निकालकर बसंतगढ़ पीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें रामनगर अस्पताल शिफ्ट किया गया। वहीं 25 वर्षीय सुनीता और 6 वर्षीय तक्षिका ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

6 गंभीर घायलों को उधमपुर जिला अस्पताल रेफर किया 

इस हादसे की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर के डीसी अनंत द्विवेदी से बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रामनगर-बसंतगढ़ सड़क निर्माण का मामला उन्होंने दिल्ली में बीआरओ से उठाया है।


bus_accident_latest_news


हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को निजी वाहनों की मदद से उप जिला अस्पताल रामनगर पहुंचाया।

bu_accident_newws

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घायलों में से छह को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल रामनगर शिफ्ट किया जा रहा है। अन्य घायलों के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

kashmirs

खराब सड़क हादसे की वजह होने की आशंका

पूर्व सरपंच हंस राज के मुताबिक, दुर्घटनास्थल पर सड़क की हालत काफी खराब है और शुरुआती तौर पर हादसे की वजह सड़क की खराब स्थिति मानी जा रही है।

हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। घायलों की स्थिति और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

udhampur_bus_accident

जिला अस्पताल रामनगर में भर्ती

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बस हादसे के बाद ऊधमपुर के उपायुक्त अनंत द्विवेदी से बात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। डॉ. सिंह के अनुसार, बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है और 9–10 घायल यात्रियों को उप जिला अस्पताल रामनगर ले जाया जा रहा है।

jammu_kashmir_news

उन्होंने यह भी कहा कि अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उनका कार्यालय भी जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में है।

यह भी पढ़ें- Jammu-Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में बारिश की वापसी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी; जानें मौसम का ताजा अपडेट

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कुलगाम हिट एंड रन केस सुलझा, पुलिस ने CCTV की मदद से आरोपी को पकड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।