Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उधमपुर में भूस्खलन से चौकी-कटवालत मार्ग 7 घंटे तक बाधित रहा, स्थानीय लोगों की मदद बहाल हुई आवाजाही

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 08:18 PM (GMT+05:30)

    रामनगर तहसील में भूस्खलन के कारण चौकी-कटवालत मार्ग सात घंटे तक बंद रहा, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। ...और पढ़ें

    भूस्खलन से सात घंटे बंद रहा चौकी-कटवालत मार्ग।

    भूस्खलन से सात घंटे बंद रहा चौकी-कटवालत मार्ग।

    HighLights

    1. रामनगर में भूस्खलन से चौकी-कटवालत मार्ग अवरुद्ध हुआ

    2. सात घंटे बाद मार्ग यातायात के लिए फिर से खुला

    3. स्थानीय लोगों और प्रशासन ने मिलकर सड़क साफ की

    जागरण संवाददाता, उधमपुर। रामनगर तहसील में रविवार सुबह भूस्खलन होने से चौकी-कटवालत मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। हालात को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन के पहुंचने का इंतजार करने के बजाय हाथों से बड़े-बड़े पत्थरों को हटा कर मार्ग को खोलने का प्रयास किया।

    इस बीच विभागीय मशीनरी भी पहुंची और करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। शनिवार देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश का असर रविवार सुबह रामनगर तहसील के चौकी-कटवालत मार्ग पर देखने को मिला।

    सुबह पांच बजे पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में चट्टानें, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे पीएमजीएसवाई के अधीन आने वाला यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गया और मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

    सुबह सात बजे कटवालत से रामनगर के लिए रवाना होने वाली पहली बस भी मार्ग बंद होने के कारण बीच रास्ते में ही रुक गई। बस में सवार यात्रियों सहित अन्य वाहन चालकों को घंटों सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। कई लोग जरूरी कार्यों के लिए रामनगर जा रहे थे, लेकिन सड़क बंद होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    खबरें और भी

    मार्ग बंद होने के बाद स्थानीय लोगों ने स्वयं राहत कार्य शुरू कर दिया। वाहन चालक, परिचालक और आसपास के ग्रामीण हाथों से पत्थर हटाने में जुट गए। लगभग चार घंटे तक सामूहिक प्रयास जारी रहा, जिसके बाद सुबह करीब 11 बजे छोटे वाहनों के निकलने लायक रास्ता तैयार करने में कामयाबी मिली।

    इस बीच संबंधित विभाग को सूचित किया गया। उसके बाद पीएमजीएसवाई विभाग की जेसीबी मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पत्थरों और मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया। करीब दोपहर 12 बजे तक मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।