Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऊधमपुर-रियासी रेंज में हाई अलर्ट, DIG शिव शर्मा बोले- 'भूस्खलन-बाढ़ से निपटने को 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम'

    By Sher Singh Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Tue, 21 Jul 2026 03:20 PM (IST)

    ऊधमपुर-रियासी रेंज में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और राहत व्यवस्था मजबूत की गई है। ...और पढ़ें

    ऊधमपुर-रियासी में भारी बारिश का अलर्ट, डीआइजी ने दिए कड़े निर्देश।

    ऊधमपुर-रियासी में भारी बारिश का अलर्ट, डीआइजी ने दिए कड़े निर्देश

    HighLights

    1. ऊधमपुर-रियासी रेंज में भारी बारिश के लिए हाई अलर्ट।

    2. डीआइजी ने 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

    3. रामनगर में भी लोगों के लिए मौसम एडवाइजरी जारी।

    जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। लगातार भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऊधमपुर-रियासी रेंज में सुरक्षा और राहत व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पुलिस और संबंधित विभागों को आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। भूस्खलन, अचानक बाढ़ और सड़क अवरोध जैसी स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी रखने को कहा गया है।

    ऊधमपुर-रियासी रेंज के डीआइजी शिव कुमार शर्मा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये पुलिस, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के दौरान मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी घटना पर बिना देरी प्रभावी कदम उठाए जाएं।

    डीआइजी ने पुलिस इकाइयों और नियंत्रण कक्षों को 24 घंटे सक्रिय रखने, संचार व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने तथा क्विक रिस्पॉन्स टीम, रेस्क्यू टीमों और आपदा राहत उपकरणों को तैयार रखने को कहा। उन्होंने भूस्खलन और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने तथा संवेदनशील सड़कों, पुलों और नालों के पास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।

    क्विक रिस्पांस टीमें भी तैयार

    उन्होंने यातायात व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बरतने को कहा। आवश्यकता पड़ने पर समय रहते ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए गए। एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई अधिकारियों को भूस्खलन प्रभावित मार्गों से मलबा हटाकर सड़क संपर्क बहाल करने तथा संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी और अन्य भारी मशीनरी पहले से तैनात रखने को कहा गया।

    खबरें और भी

    वहीं, रामनगर उपमंडल में भी भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने मौसम एडवाइजरी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), ऊधमपुर की चेतावनी के बाद 20 से 23 जुलाई तक लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

    एसडीएम रामनगर स्वाति शीमर की ओर से जारी एडवाइजरी में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक, अचानक बाढ़ और नदियों-नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई गई है। लोगों को नदियों, नालों और जल स्रोतों से दूर रहने तथा जलमग्न सड़कों और तेज बहाव वाले स्थानों को पार नहीं करने की सलाह दी गई है।

    आपात स्थिति में यहां करें संपर्क

    रामनगर–बसंतगढ़ मार्ग समेत संवेदनशील सड़कों पर सफर से पहले स्थिति की जानकारी लेने को कहा गया है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, पुलिस, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, बिजली और जल शक्ति विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति में लोग तहसीलदार रामनगर (8492065919), एसडीपीओ रामनगर (8899233444), एसएचओ रामनगर (9697910645), डीईओसी ऊधमपुर (01992-272727, 01992-272728) और ईआरएसएस-112 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी आपदा की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की है।