Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जमीन विवाद की इतनी बड़ी सजा: बेटे के सामने पड़ोसियों ने मां को जिंदा जलाया, तड़पते हुए महिला ने अस्‍पताल में तोड़ा दम

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 03:39 PM (GMT+05:30)

    बोकारो के सिवनडीह डुमरो से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां जमीन विवाद में 15-20 लोगों ने एक परिवार की ऐसी हालत कर दी जिसके बारे में सोचने भर मात्र ...और पढ़ें

    सदर अस्पताल में अमीषा परवीन को इलाज के लिए लेकर पहुंचे परिजन।
    सदर अस्पताल में अमीषा परवीन को इलाज के लिए लेकर पहुंचे परिजन।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। माराफारी थाना क्षेत्र की सिवनडीह डुमरो निवासी 40 वर्षीय अनीषा परवीन को जमीन विवाद में मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने केरोसिन छिड़क कर जला दिया। करीब 90 प्रतिशत झुलसी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बीजीएच भेजा गया। वह जिंदगी और मौत से जूझते हुए उसने आखिरकार दम तोड़ दिया।

    जमीन विवाद में घर पर हुआ जबरदस्‍त हंगामा

    मां को बचाने में पुत्र इम्तियाज अली का हाथ झुलस गया। इससे पहले आरोपितों ने घर में तोड़फोड़ भी की। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। इम्तियाज के अनुसार मां घर पर नहीं थी।

    मोहल्ले के करमा मांझी के साथ 15-20 लोग आ गए और घर खाली करने को कहा। मना करने पर घर में तोड़फोड़ करने लगे।

    इम्तियाज ने कहा कि मां को आ जाने दीजिए, लेकिन आरोपितों ने तोड़फोड़ बंद नहीं की। उसने मां को फोन कर बुलाया। कुछ देर में वह आ गई। तब तक आरोपितों ने दरवाजा उखाड़ दिया था।

    यह भी पढ़ें: मुंंह में कपड़ा ठूंस साड़ी से बांधकर पति ने रात भर की दरिंदगी, पत्‍नी का कसूर इतना कि शराब के लिए नहीं दिए पैसे

    केरोसिन छिड़कर महिला को किया आग के हवाले

    इम्तियाज ने बताया कि मां के आने पर उन लोगों ने उसके शरीर पर केरोसिन फेंक कर आग लगा दी। साथ ही धमकी दी कि भाग जाओ, नहीं तो तुमको भी जला देंगे। वह मां को बचाने लगा। उसने यह भी कहा कि जमीन विवाद किससे और क्यों है, इसकी जानकारी उसे नहीं है। उसके पिता बाहर रहते हैं।

    आरोप लगाया कि करमा मांझी, उसकी पत्नी-बेटी के साथ नानी जबीन भी इस साजिश में शामिल है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि महिला 80 से 90 प्रतिशत तक झुलसी थी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया, लेकिन बॉडी अधिक झुलस जाने के कारण बचाया नहीं जा सका। बीजीएच में पुलिस ने महिला का बयान लिया था। महिला की मौत के बाद कई अन्‍य लोगों ने खूब हंगामा किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: भारतीय रेलवे से बड़ी खबर: दुर्गा पूजा में बढ़ने वाली है रेल यात्रियों की परेशानी, 23 से बदले जा रहे हैं कई ट्रेनों के मार्ग