Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: 'झारखंड सरकार से जनता परेशान', AJSU प्रमुख सुदेश महतो ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 07:20 PM (IST)

    चंदनकियारी के चंडीपुर फुटबॉल मैदान में आजसू पार्टी द्वारा आयोजित चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी प्रमुख ...और पढ़ें

    चंदनकियारी में चूल्हा प्रमुख के साथ शपथ लेते सुदेश महतो। फोटो- जागरण
    चंदनकियारी में चूल्हा प्रमुख के साथ शपथ लेते सुदेश महतो। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की भ्रष्ट सरकार से जनता परेशान- सुदेश महतो
    2. जनकल्याण के आड़ में भ्रष्टाचार-तानाशाही हावी हो चुकी- सुदेश महतो
    3. पूर्व विधायक उमाकांत रजक ने भी हेमंत सरकार पर निशाना साधा

    संवाद सहयोगी, चंदनकियारी। झारखंड में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की भ्रष्ट सरकार से जनता परेशान है। अब जागरूक हो चुकी झारखंडी जनता राज्य में सत्ता परिवर्तन कर एनडीए सरकार बनाने का मूड बना चुकी है। उक्त बातें चंदनकियारी के चंडीपुर फुटबॉल मैदान में आजसू पार्टी द्वारा आयोजित चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कही।

    सुदेश महतो ने आगे कहा कि राज्य में जनकल्याण के आड़ में भ्रष्टाचार व तानाशाही हावी हो चुकी है। राज्य सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का आश्वासन, बेरोजगार युवाओं को पेंशन समेत किए गए वादे झूठा साबित हुआ। वहीं, राज्य सचिवालय से पंचायत सचिवालय तक रिश्वतखोरी का खेल जारी है।

    चंदनकियारी के किसान मर्माहत- सुदेश महतो

    उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि त्रुटिपूर्ण सर्वे सेटलमेंट के कारण चंदनकियारी के किसान मर्माहत हैं। इसलिए, आजसू पार्टी के चूल्हा प्रमुख व बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को ईमानदारी पूर्वक एनडीए प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने में सहयोग करने की शपथ लेनी होगी।

    पूर्व विधायक उमाकांत रजक ने भी सरकार पर निशाना साधा

    पूर्व विधायक उमाकांत रजक ने भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि विगत दस वर्षों में चंदनकियारी का विकास रुक गया है। प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। आजसू के कार्यकाल में हो रही क्षेत्र के अधूरे रहे विकास को आगे बढ़ाने के लिए विधानसभा में जीत दर्ज कराने का संकल्प लेना होगा।

    खबरें और भी

    इस मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन महतो,खालिद खलील,तपन सिंह चौधरी,बाटुल राय,सुभाष शेखर समेत अन्य मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Politics: 'BJP झारखंड को बांटने का काम कर रही है', JMM ने लगाया आरोप, पूछे कई तीखे सवाल

    आलमगीर आलम के कार्यकाल के टेंडर होंगे रद्द, मैराथन बैठकें कर रहे नए मंत्री; अधिकारियों को दिए निर्देश