Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान को लेकर आश्वस्त सांसद ढुलू महतो, धनबाद में भी एयरपोर्ट का निर्माण तय

    By Ram Murti Prasad Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Tue, 28 Apr 2026 08:09 PM (IST)

    Bokaro Airport: सांसद ढुलू महतो ने बोकारो हवाई अड्डे से हर हाल में विमान सेवा शुरू होने का आश्वासन दिया है। उन्होंने धनबाद में भी हवाई अड्डा बनाने की ...और पढ़ें

    बोकारो सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते सांसद ढुलू महतो।

    बोकारो सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते सांसद ढुलू महतो।

    HighLights

    1. बोकारो हवाई अड्डे से विमान सेवा जल्द शुरू होगी।

    2. सांसद ढुलू महतो ने धनबाद में भी एयरपोर्ट बनाने की मांग की।

    3. उड़ान योजना के तहत बोकारो में 90 करोड़ का निवेश।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। Bokaro Airport News  केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की उड़ान (UDAN-Ude Desh Ka Aam Nagrik) भारत सरकार की एक क्षेत्रीय हवाई अड्डा विकास और कनेक्टिविटी योजना है, जिसे 2016 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय हवाई अड्डों को पुनर्जीवित करके और रियायती किराए पर हवाई यात्रा को सुलभ बनाना है। इस योजना के तहत बोकारो में SAIL के हवाईअड्डा को विकसित किया गया है। 

    UDAN के तहत विकसित बोकारो हवाईअड्डा से विमान सेवा शुरू नहीं होने को लेकर राजनीति चरम पर है। इस बीच धनबाद में हवाईअड्डा निर्माण को लेकर सांसद ढुलू महतो ने आंदोलन शुरू किया है। धनबाद संसदीय क्षेत्र के तहत ही बोकारो भी आता है। 

    भाजपा सांसद ढुलू महतो ने मंगलवार को बोकारो सर्किट हाउस में कहा कि उड़ान योजना के अंतर्गत 90 करोड़ से अधिक की राशि बोकारो में लगाई गई है। जिसको व्यर्थ नहीं होने दिया जाएगा। बोकारो हवाई अड्डा से हर हाल में हवाई जहाज उड़ान भरेगा।

    उन्होंने कहा है कि बोकारो के साथ ही धनबाद में भी हवाई अड्डा बने, यह धनबाद के जनता की बहुत पुरानी मांग रही है। इस मांग को भी पिछले दिनों आंदोलन के जरिए जोरदार तरीका से उठाया गया। इसका प्रभाव बोकारो हवाई अड्डा के निर्माण में नहीं पड़ेगा।

    खबरें और भी

    महतो ने कहा-धनबाद लोकसभा की जनता महत्वपूर्ण है। उसमें धनबाद जिला या बोकारो जिला की जनता का कोई विभाजन नहीं है। दोनों सामान्य रूप से महत्वपूर्ण हैं। कहा कि जो विपक्षी दल के नेता इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं, उन्हें खुली चुनौती देता हूं कि एक सर्वदलीय बैठक बुलाकर उपयुक्त बोकारो के पास चलें।

    समस्या के समुचित निदान के लिए अगर आवश्यकता पड़ेगी तो आंदोलन करने के लिए भी तैयार हूं। लेकिन विपक्षी दल के नेताओं को भी इसके लिए तैयार रहना होगा। केवल बोकारो की जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास नहीं किया जाए।

    कहा कि बड़े हवाई जहाज को उड़ाने के लिए लंबे रनवे की आवश्यकता होगी जिसके लिए दुंदीबाद बाजार को हटाना पड़ेगा इस मुद्दे पर जो लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं, वह अपना मत स्पष्ट करें कि आखिरकार वह चाहते क्या हैं?

    मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सुरेंद्र राज, वीरभद्र प्रसाद सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, श्याम गुप्ता, अशोक कुमार पप्पू , एंजेला सिंह, अमर स्वर्णकार, नीरज कुमार, डीके मिश्रा, रामकिंकर पांडेय, विकास महता, संजय रजक, त्रिपुरारी नाथ तिवारी, सुधीर राय आदि उपस्थित थे।