विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बोकारो के जैविक उद्यान में लौटी रौनक, तेंदुआ-मछलियां आकर्षण का केंद्र; उमड़ रही भीड़

Published: Tue, 28 May 2024 04:31 PM (IST)

बोकारो जैविक उद्यान की रौनक फिर से लौट आई है। जैविक उद्यान को फिर से सजाने का काम जारी है। ...और पढ़ें

बोकारो के जैविक उद्यान में लौटी रौनक, तेंदुआ-मछलियां आकर्षण का केंद्र; उमड़ रही भीड़ (फोटो- जागरण)
बोकारो के जैविक उद्यान में लौटी रौनक, तेंदुआ-मछलियां आकर्षण का केंद्र; उमड़ रही भीड़ (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. रांची से बोकारो लाए गए दो नर तेंदुआ
  2. बोकारो-रांची चिड़ियाघर में बढ़ेगा परिवार

जागरण संवाददाता, बोकारो। Bokaro Biological Park बीते कुछ वर्षों से अनदेखी का शिकार हो रहे बोकारो जैविक उद्यान की रौनक फिर से लौटने लगी है। पूरे जैविक उद्यान को फिर पूरी तरह सजाया जा रहा है। कुछ नये मेहमानों को लाने की तैयारी चल रही है। हाल ही में एनिमल एक्सचेंज के प्रावधानों के तहत जैविक उद्यान बोकारो में बिरसा मुंडा जैविक उद्यान रांची से दो नर तेंदुए लाए गए हैं।

पहले बोकारो में केवल पांच मादा तेंदुए थे, जबकि रांची में नर तेंदुआ थे। दोनों उद्यान प्रबंधन ने इस बात को लेकर आपस में बात की और ऐसा किया गया। ऐसे में संभावना है कि बोकारो व रांची में तेंदुओं की संख्या में इजाफा होगा। इस बात की जानकारी जिसे मिल रही है, वे लोग चिड़ियाघर में बच्चों के साथ घूमने पहुंच रहे हैं।

इसके अतिरिक्त मछली घर आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यहां के सभी एक्यूरियम में अलग-अलग प्रजाति की मछलियों को रखा गया है।

दर्शकों की सुविधा के लिए हो रहा इंतजाम

पूरे चिड़िया घर में आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए बैठने के इंतजाम के साथ-साथ शेड का निर्माण कराया गया है। पीने के लिए पानी एवं शौचालय तथा फोटो प्वाइंट का निर्माण किया गया है। जल्द ही खिलौना ट्रेन को चलाने की योजना है।

बंदर, लंगूर , हिरण व मोर हैं आकर्षण का केन्द्र

चिड़ियाघर में बंदर , लंगूर व हिरण यहां आने वाले लोगों के आकर्षण का केन्द्र है। चिड़ियाघर के साथ लोग भगवान जगन्नाथ व बुद्ध मंदिर में दर्शन भी कर रहे हैं।

जानवरों के लिए लगाया गया है कूलर

बोकारो चिड़िया खाना में भालू, तेंदुआ, बंदरों के लिए कूलर लगाया गया है। अधिक गर्मी पड़ने पर ये जानवार आराम से ठंडी हवा का आनंद ले रहे हैं। कभी-कभार पानी की बछौर कर इन्हें ठंढ़ का एहसास कराया जाता है।ॉ

क्या कहते हैं वन महाप्रबंधक

बोकारो चिड़ियाघर को सजाने एवं संवारने का काम चल रहा है। यह बोकारो के लोगों की विरासत है। इसके संरक्षण में सबका सहयोग अपेक्षित है। गर्मी के छुट्टी को लेकर दर्शकों की संख्या बढ़ी है। इसे और बेहतर करने के लिए प्रयास चल रहा है।- बीके सिंह, महाप्रबंधक

ये भी पढ़ें- 

किसान भाई ध्यान दें! धान की बुवाई के लिए यहां मिल रहा आधे दाम पर बीज, लेना चाहते हैं तो पढ़ लें पूरा प्रोसेस

Jharkhand Weather Update : गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, और चढ़ेगा पारा! पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।