Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Update : गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, और चढ़ेगा पारा! पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

    Updated: Tue, 28 May 2024 03:00 PM (GMT+05:30)

    Jharkhand Weather Update झारखंड के चतरा में इस सीजन का सबसे गर्म दिन मंगलवार रहा। तापमान 43 डिग्री पार पहुंच गया। इससे पहले 30 अप्रैल को अधिकतम तापमा ...और पढ़ें

    Jharkhand Weather Update : गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, और चढ़ेगा पारा! (फाइल फोटो)
    Jharkhand Weather Update : गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, और चढ़ेगा पारा! (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार, न्यूनतम में 2 डिग्री की वृद्धि
    2. गर्मी और लू के थपेड़ों से फिलहाल नहीं मिलने वाली निजात

    जागरण संवाददाता, चतरा। Jharkhand Weather Update इस सीजन का सबसे गर्म दिन मंगलवार रहा। तापमान 43 डिग्री पार अर्थात 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। अधिकतम तापमान का इस साल का नया कीर्तिमान है। इस साल पहली बार तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा है।

    इससे पूर्व 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पिछले चार-पांच दिनों से मौसम खुशगवार था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरा हुआ था। अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

    कई स्थानों पर बेमौसम वर्षा हुई, लेकिन मंगलवार को परिस्थिति विपरीत रही। सुबह से ही सूर्य की किरण सख्त थी। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों का कहर जारी है। तापमान में कोई गिरावट नहीं हो रही है, बल्कि सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को एक डिग्री की वृद्धि रही।

    भीषण गर्मी और लू से लोग परेशान, घरों में रहे कैद

    दस बजे के बाद धूप में निकलने पर मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यदि ज्यादा समय तक रहे तो शरीर जलने लगेगा। गर्म हवा और लू के थपेड़ों से जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा जैसा नजारा था। भीषण गर्मी और लू से परेशान अधिकांश लोग घरों में ही एक प्रकार से कैद रहे।

    खबरें और भी

    वैसे दोपहर के तीन बजे के बाद स्थिति थोड़ी अनुकूल हुई, लेकिन लू का प्रभाव शाम तक देखने को मिला। शाम ढलने के बाद उमस होने लगता है। मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। नगर परिषद प्रशासन द्वारा मच्छरों को भगाने के लिए फागिंग मशीन का उपयोग नहीं किया जा रहा है। 35 लाख रुपये की फॉगिंग मशीन कार्यालय की शोभा बढ़ा रही है।

    मौसम जानकारों का क्या है कहना

    मौसम जानकारों का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिनों तक स्थिति ऐसे ही रहेगी। बल्कि गर्मी और लू का प्रकोप और अधिक बढ़ सकता है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बिजली और पानी की स्थिति से सभी कोई अवगत हैं। बिजली की नहीं आपूर्ति नियमित हो रही और नहीं वाटर का सप्लाई।

    पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। गांव से लेकर शहर तक बिजली एवं पानी के लिए लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। शायद अधिकारियों को इसकी चिंता बहुत अधिक नहीं है। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अधिकारी गिरते जल स्तर को कारण बता रहे हैं तो वहीं बिजली आपूर्ति वितरण निगम लिमिडेट के कार्यपालक अभियंता चोरकारी पावर ग्रिड सबस्टेशन की तकनीकी खराबी को अनियमित आपूर्ति के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Weather : चक्रवात रेमल से झारखंड में मौसम हुआ सुहाना, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल? IMD ने दी जानकारी

    झारखंड में चक्रवात 'रेमल' को लेकर अलर्ट, इस जिले में प्रशासन ने लोगों से की खास अपील