Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीन लाख रुपये की चेन पहनकर टहल रहे थे कांग्रेस नेता के भाई, बोकारो में झपटमारों ने बनाया निशाना

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 07:32 AM (IST)

    Bokaro News: सेक्टर-2सी में कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव के भाई शैलेंद्र यादव के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन झपट ली गई। बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. कांग्रेस नेता के भाई शैलेंद्र यादव की चेन झपटी।

    2. बोकारो के सेक्टर-2सी में दिनदहाड़े हुई घटना।

    3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, बदमाशों की तलाश जारी।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। शहर के सेक्टर- दो सी स्थित मुख्य सड़क के किनारे जैन मंदिर के पास रविवार दोपहर बाइक सवार दो झपटमारों ने दिनदहाड़े एक युवक के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश पल्सर बाइक से फरार हो गए। पीड़ित ने करीब 100 मीटर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए।

    भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़ित सेक्टर- दो सी स्ट्रीट नाइन निवासी शैलेन्द्र यादव कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव के छोटे भाई हैं। शैलेन्द्र ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2:18 बजे वह अपने आवास के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर तीन युवक पहुंचे।

    शैलेन्द्र के घर के पास ही एक बदमाश ने पहले बाइक बदल ली। जिस वाहन से आया था उसे छोड़कर दूसरे अपराधी की ब्लू रंग की आपाची गाड़ी पर बैठ गए । दूसरा बाइक सवार उसे बैकअप देने लगा। ठीक चौक के पास पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली।

    घटना के बाद दोनों मुख्य सड़क की ओर तेज गति से भाग निकले। शैलेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने शोर मचाते हुए करीब 100 मीटर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण वे पकड़ में नहीं आए। उनके अनुसार बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने था, जबकि पीछे बैठा बदमाश टोपी लगाए हुए था। दोनों की हल्की दाढ़ी थी और सामने आने पर वह उनकी पहचान कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    चेन की कीमत तीन लाख ले लगभग थी। शैलेन्द्र ने बताया कि एक घंटा पहले इन्ही बदमाशों ने सेक्टर दो डी की एक महिला का चेन छिनने का प्रयास किया था पर सफल नहीं हो सके थे। घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी राजीव रंजन और सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

    पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि जांच के दौरान बदमाशों की बाइक से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। उसी आधार पर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े मुख्य सड़क के किनारे हुई इस घटना ने व्यवस्था का पोल खोल दिया है।