Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के बाद बोकारो में शिक्षा विभाग में घोटाला, मृत शिक्षक के नाम पर लाखों की निकासी

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:37 AM (IST)

    Bokaro Education Department Scam: पुलिस विभाग के बाद शिक्षा विभाग में 14.65 लाख रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां एक मृत शिक्षक के नाम पर अवैध न ...और पढ़ें

    बोकारो का उत्क्रमित मध्य विद्यालय सदमाकला। (फाइल फोटो)

    बोकारो का उत्क्रमित मध्य विद्यालय सदमाकला। (फाइल फोटो)

    संवाद सहयोगी, पेटरवार (बोकारो)। झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस विभाग के बाद शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला सामने आया है। मृत शिक्षक के नाम पर 14.65 लाख रुपये की राशि की अवैध निकासी की गई है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। 

    जानकारी के अनुसार, मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय सदमाकला, पेटरवार में पदस्थापित रहे दिवंगत शिक्षक संतोष कुमार शर्मा से जुड़ा है। उनका निधन 14 अगस्त 2021 को हो गया था। इसके बावजूद वर्ष 2024-25 और 2025-26 में उनके अंतर वेतन वृद्धि के नाम पर तीन बार भुगतान किया गया।

    आरोप है कि बिलिंग असिस्टेंट मुकेश कुमार ने बिल संख्या 63/2024-25 से 5,16,607 रुपये, 77/2024-25 से 4,31,852 रुपये तथा 22/2025-26 से 5,17,281 रुपये की राशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा ली। इस प्रकार कुल 14,65,740 रुपये की निकासी की गई।

    मामले में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि एक ही दावे पर तीन अलग-अलग बार भुगतान कैसे स्वीकृत हुआ। आरोप है कि संबंधित बिलों की उचित जांच किए बिना उन्हें कोषागार भेज दिया गया।

    मामले की शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच के दौरान संबंधित भुगतान को सही बताते हुए एक प्रमाण पत्र भी जारी किए जाने की बात सामने आई है, जिससे पूरे मामले पर और सवाल खड़े हो गए हैं।

    खबरें और भी

    पुलिस विभाग में 10 करोड़ की हो चुकी अवैध निकासी

    शिक्षा विभाग से पहले पुलिस विभाग में भी अवैध निकासी का मामला सामने आ चका है। बोकारो पुलिस विभाग में नवंबर 2023 से मार्च 2026 के बीच 10 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी हुई थी। यह मामला सीधे ताैर पर एसपी कार्यालय से जुड़ा था।

     

    यह भी पढ़ें- बोकारो कोषागार घोटाला: वेतन अटका, कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी; एलआईसी ने EMI में दी राहत

    इस मामले में बोकारो एसपी कार्यालय में पदस्थापित मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पांडे और कुछ पुलिस कर्मियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सीआईडी (CID) और विशेष एसआईटी (SIT) टीम इस वित्तीय अनियमितता की गहराई से जांच कर रही है।