Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोकारो में एथिलिन गैस टैंकर में भीषण आग, एनएच 32 पर 5 घंटे यातायात बाधित

    By Mihir Kumar Bouri Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Thu, 07 May 2026 10:02 PM (GMT+05:30)

    Bokaro Ethylene Gas Tanker Fire: पिंड्राजोरा के एनएच 32 पर एक एथिलिन गैस टैंकर में आग लग गई, जिससे चालक घायल हो गया और क्षेत्र में दहशत फैल गई। टायर फ ...और पढ़ें

    सड़क पर धू-धू कर जलता एथिलीन गैस से भरा टैंकर। (फोटो जागरण)

    सड़क पर धू-धू कर जलता एथिलीन गैस से भरा टैंकर। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. एनएच 32 पिंड्राजोरा पर एथिलिन गैस टैंकर में आग।

    2. टायर फटने से टैंकर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल।

    3. 5 घंटे बाद आग पर काबू, यातायात फिर से शुरू।

    संवाद सहयोगी, जागरण, पिंड्राजोरा (बोकारो)। एनएच-32 पर पिंड्राजोरा थाना से महज 500 मीटर दूर गवाई नदी पुल के इस पार एथिलीन गैस से भरे टैंकर में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

    गैस टैंकर चास की ओर से बंगाल की तरफ जा रहा था। इसी बीच टैंकर का अगला टायर फट गया, जिससे टैंकर असंतुलित होकर पलट गया। इसके बाद पूरे टैंकर में आग लग गई। इस घटना में चालक भी बुरी तरह घायल हो गया। पिंड्राजोरा पुलिस ने चालक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भेज दिया है।

    आग की लपटों और घटनास्थल की भयावह स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने काशीझरिया मोड़ और नगेन मोड़ के समीप बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों के साथ राहगीरों की आवाजाही भी सुरक्षा की दृष्टि से रोक दी। घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई, जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू जैसा माहौल बन गया।

    लोग डर और दहशत के कारण अपने-अपने घरों में दुबक गए। घटना पर काबू पाने और एनएच-32 पर यातायात बहाल करने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास प्रवीण कुमार सिंह और थाना प्रभारी रवि कुमार अथक प्रयास में जुटे रहे।

    दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और करीब पांच घंटे बाद आवागमन सुचारु रूप से शुरू कराया गया।

    खबरें और भी