Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Deva Snana Purnima: बोकारो में भगवान जगन्नाथ का महास्नान संपन्न, अब 15 दिन एकांतवास में रहेंगे महाप्रभु

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 01:03 PM (IST)

    Jagannath ‍Bathing Ceremony: बोकारो के श्री जगन्नाथ मंदिर में देव स्नान पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र का महास्नान हुआ। ...और पढ़ें

    बोकारो में भगवान जगन्नाथ के महास्नान के अवसर पर पूजा-अर्चना करते पुरोहित और श्रद्धालु। (फोटो जागरण)

    बोकारो में भगवान जगन्नाथ के महास्नान के अवसर पर पूजा-अर्चना करते पुरोहित और श्रद्धालु। (फोटो जागरण)

    जागरण संवाददाता, बोकारो। Deva Snana Purnima बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर चार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को भगवान जगन्नाथ का धार्मिक अनुष्ठान महास्नान हुआ। श्रद्धालु प्रात:काल मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने फूलों की माला तैयार की। उन्होंने पुरोहित के संग भगवान की आराधना की।

    पुरोहित ने भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र को पहंडी विधि से स्नान मंडप में लाया। यहां 108 घड़े के जल से प्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र को स्नान कराया गया। मंदिर में आस्था का सागर उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ.. का जयकार लगाया।

    इस दौरान वातावरण में भक्तिरस का समावेश हो गया। श्रद्धालु प्रभु जगन्नाथ की भक्ति में लीन रहे। मान्यता के अनुसार महास्नान के बाद महाप्रभु बीमार हो गए। इसलिए वह 15 दिनों के लिए एकांतवास में चले गए। मंदिर का कपाट बंद रहेगा। इस दौरान भगवान भक्तों को दर्शन नहीं देंगे।

    14 जुलाई को होगा नेत्रोत्सव अनुष्ठान

    उत्कल सेवा समिति के डा.आरएन प्रधान ने कहा कि मंदिर के गर्भ गृह में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र का जड़ी-बूटियों से इलाज किया जाएगा। 15 दिनों का समय अनासारा काल भी कहा जाता है। 14 जुलाई को नेत्रोत्सव अनुष्ठान होगा। इस दौरान भगवान के नवयौवन रुप का दर्शन होगा। नवयौवन दर्शन से ठीक पहले नेत्रोत्सव की रस्म होगी। पुजारी भगवान के नेत्रों को संवारेंगे।

    खबरें और भी

    प्रभु जगन्नाथ को नया वस्त्र व आभूषण पहनाया जाएगा। इस दिन पुरोहित के साथ श्रद्धालु भगवान का पूजन करेंगे। मंदिर परिसर से 16 जुलाई को रथ यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर परिसर से रथ यात्रा निकल कर बीजीएच पथ, श्री कृष्ण सिंह चौक, सिटी सेंटर सेक्टर चार, महात्मा गांधी चौक सेक्टर चार, बोकारो माल, पं.जवाहर लाल नेहरु चौक होते हुए राम मंदिर मौसी बाड़ी पहुंच कर संपन्न होगी। यहां भगवान का स्वागत किया जाएगा। मौके पर डा.जीएन साहु, लंबोदर उपाध्याय के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।