Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोकारो में किराये के मकान से चल रहा था साइबर फ्रॉड का अड्डा, बिहार के 9 ठग गिरफ्तार

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 12:08 PM (IST)

    बोकारो पुलिस ने बैंक अधिकारी और टूर कंपनी एजेंट बनकर ठगी करने वाले नौ अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    गिरफ्तार अपराधियों के बारे में जानकारी देते बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा और अन्य।(फोटो साैजन्य)

    गिरफ्तार अपराधियों के बारे में जानकारी देते बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा और अन्य।(फोटो साैजन्य)

    जागरण संवाददाता, बोकारो। टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के प्रतिनिधि व बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के नौ सदस्यों को पुलिस ने दबोचा है। सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बारी को-आपरेटिव कालोनी में किराये का मकान लेकर साइबर ठगी का अड्डा सभी संचालित कर रहे थे। आरोपित बिहार के रहने वाले हैं। 

    पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपित लोगों को काल कर खुद को आर एम टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी का एजेंट बताते थे। अपने को बैंक कर्मी भी बताकर ठगी का धंधा यह लोग करते थे। विभिन्न योजनाओं, केवाईसी अपडेट, टिकट बुकिंग, रिफंड और खाते से जुड़ी प्रक्रिया का झांसा देकर बैंकिंग जानकारी हासिल करते और फिर खातों से रुपये उड़ा लेते थे।

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने 18 बैंक पासबुक, 10 मोबाइल फोन, आठ सिम , 10 डेविट कार्ड, तीन चेकबुक, 43 हजार 100 रुपये नकद बरामद किए। जांच के दौरान एक बैंक खाते में पांच लाख रुपये से अधिक की राशि मिलने पर उसे तत्काल होल्ड करा दिया गया है। इसके अलावा 17 अन्य बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।

    पुलिस का मानना है कि इन खातों में साइबर ठगी की रकम जमा है, जिसे फ्रीज कराने की प्रक्रिया चल रही है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि पूरे गिरोह का संचालन बिहार के नवादा से किया जा रहा था। वहां बैठा मास्टरमाइंड मोबाइल के माध्यम से गिरोह के सदस्यों को निर्देश देता था।

    खबरें और भी

    पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने झारखंड के अलावा किन-किन राज्यों में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

    एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में सेक्टर तीन निवासी सिंह सम्राट कुमार विनय, बखियारपुर पटना निवासी निरंजा कुमार, रवि कुमार, सुदामा कुमार, सुबोध कुमार, मिर्जापुर नवादा निवासी नीतीश कुमार, प्रेमचंद्र कुमार, पांडारक पटना निवासी धर्मराज कुमार, सिकंदरा जमुई निवासी ब्रजेश कुमार है।

    एसपी ने लोगों से बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार नहीं रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सत्यापन नहीं कराने वाले मकान मालिकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में डीएसपी सीसीआर रामप्रवेश कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कच्छप, सब इंस्पेक्टर गौरव गोयल, धर्मेंद्र कुमार, संत कुमार मेहता, आशीष कुमार समेत अन्य अधिकारी थे।