Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JLKM MLA जयराम महतो को गुस्सा क्यों आता है? बोकारो में महिलाओं के विरोध के बीच युवक का तोड़ा मोबाइल

    By Abhishek Mishra Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Mon, 13 Apr 2026 11:50 AM (GMT+05:30)

    JLKM MLA Jairam Mahto: बोकारो के चास में पुष्पा महतो हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च के दौरान हंगामा हुआ। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिका ...और पढ़ें

    HighLights

    1. विधायक जयराम महतो ने युवक का मोबाइल तोड़ा।

    2. पुष्पा महतो हत्याकांड में न्याय की मांग पर मार्च।

    3. पुलिस पर लापरवाही और JLKM नेत्री पर आरोप।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। Bokaro Pushpa Mahto Justice Candle March झारखंड के बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र की युवती पुष्पा महतो के अपहरण और हत्या के आरोपित को फांसी देने की मांग को लेकर रविवार शाम चास में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कुछ देर के लिए हंगामा भी हुआ।

    विरोध के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो काफी गुस्से में नजर आए। इस दौरान उन्होंने एक युवक का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद भीड़ आक्रोशित हो गई।

    नौ महीने बाद खुला मामला, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    दरअसल, पिंड्राजोरा की युवती पुष्पा महतो का नौ महीने पहले उसके प्रेमी ने अपहरण कर हत्या कर दी थी। आरोप है कि नौ महीने तक पुलिस ने युवती की मां की मदद करने के बजाय आरोपित को बचाने का प्रयास किया। बाद में एसपी द्वारा गठित दूसरी एसआईटी ने मामले का खुलासा किया।

    JLKM की महिला नेत्री पर रुपये लेने के आरोप 

    रविवार शाम बोकारो के चास में आरोपित दिनेश महतो को फांसी देने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें डुमरी के विधायक जयराम महतो भी शामिल हुए। इस दौरान एक महिला ने आरोप लगाया कि जयराम महतो की पार्टी की एक महिला नेत्री ने न्याय दिलाने के नाम पर पुष्पा महतो की मां से दस हजार रुपये ठग लिए।

    वीडियो बनाने पर भड़के जयराम 

    महिलाओं ने जयराम महतो का विरोध करते हुए कहा कि अब सब कुछ सामने आने के बाद उनके आने का क्या मतलब है। इसको लेकर महिलाओं और विधायक समर्थकों के बीच कहासुनी होने लगी। जयराम महतो ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर तक माहौल गरम बना रहा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Pushpa Murder Case में बोकारो एसपी का बड़ा एक्शन, पिंड्राजोरा थाना प्रभारी समेत थाने के सभी 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    इसी बीच एक युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा था, जिस पर आपत्ति जताते हुए विधायक ने उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। भीड़ को आक्रोशित होता देख उनके समर्थक उन्हें वहां से लेकर चले गए।