बोकारोः 17 साल के किशोर से प्रेम विवाह, एक माह बाद हत्या; पुराने प्रेमी संग 40 साल की पत्नी गिरफ्तार
Bokaro Love Story: 40 वर्षीय राखी रवानी ने अपने 17 वर्षीय पति बासुदेव कुमार की हत्या की साजिश अपने पूर्व प्रेमी मुन्ना गुप्ता के साथ मिलकर रची, शादी क ...और पढ़ें

गिरफ्तार प्रेमी-प्रेमिका के साथ जरीडीह थाना की पुलिस। (एआइ फोटो)
HighLights
40 वर्षीय पत्नी ने 17 वर्षीय पति की हत्या की।
पूर्व प्रेमी मुन्ना गुप्ता के साथ मिलकर रची साजिश।
शादी के एक महीने बाद ही हुई खौफनाक वारदात।
संवाद सहयोगी, जैनामोड़ (बोकारो)। झारखंड के बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के कुम्हारडीह में 17 साल 5 माह के बासुदेव कुमार की हत्या की कहानी जितनी चौंकाने वाली है, उतनी ही रिश्तों के उलझे सच को सामने लाती है।
पुलिस के अनुसार, जून 2026 में बासुदेव से प्रेम विवाह करने वाली 40 वर्षीय राखी रवानी ने महज एक महीने बाद ही अपने कथित पूर्व प्रेमी मुन्ना गुप्ता उर्फ दुर्गेश गुप्ता के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए शनिवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
घटना के संबंध में मृतक बासुदेव कुमार, गांधाजोड़, थाना चास, जिला बोकारो का रहने वाला था। वहीं आरोपित राखी रवानी मूल रूप से सोलागीडीह , चास की रहने वाली है। हत्याकांड का खुलासा पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह व थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो के नेतृत्व में बनी टीम ने किया ।
पुराना प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, सुनसान खेत में ले जाकर मार डाला
पुलिस जांच में सामने आया कि राखी रवानी की करीब 20 वर्ष पहले बिहार के मोतिहारी निवासी युवक से शादी हुई थी, जिससे उसका एक पुत्र भी है। बाद में पति से अलग होने के बाद उसका संबंध मुन्ना गुप्ता उर्फ दुर्गेश गुप्ता से हो गया। जब मुन्ना ने दूसरी शादी कर ली तो दोनों अलग हो गए। पर प्रेम समाप्त नहीं हुआ।
खबरें और भी
इस बीच राखी ने अपने से आधे से भी कम उम्र के लड़के वासुदेव कुमार को फांस लिया। दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। वासुदेव व राखी के इस व्यवहार से दोनों परिवार नाराज हुए और लोगों ने उन दोनों को अपनाने से इंकार कर दिया। इसके दोनों तुपकाडीह में भाड़े के घर में रहने लगे।
अभी एक माह भी नहीं बिता था कि फिर से पूर्व प्रेमी मुन्ना गुप्ता एक दूसरे के संपर्क में आ गए और बासुदेव को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को दोनों ने वासुदेव को बहला-फुसलाकर कार में बैठाया और कुम्हारडीह के सुनसान खेत में ले जाकर स्ट्राइक-550 प्लस कीटनाशक पिलाया।
इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटकाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन योजना सफल नहीं हो सकी।
भाई के आवेदन से खुला मामला, वैज्ञानिक साक्ष्यों ने खोला राज
मृतक का शव मिलने के बाद वासुदेव के चचेरे भाई मुकेश सिंह,ने जरीडीह थाना में दर्ज आवेदन में शुरुआत से ही राखी रवानी और उसके कथित प्रेमी मुन्ना गुप्ता पर हत्या का संदेह जताया था। आवेदन में बताया गया था कि राखी- वासुदेव को अपने साथ तुपकाडीह लेकर रहने लगी थी और उसका पूर्व प्रेमी से संपर्क बना हुआ था।
पुलिस ने तकनीकी, वैज्ञानिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पूछताछ और साक्ष्यों के बाद दोनों आरोपितों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार, मोबाइल फोन, फंदे के रूप में इस्तेमाल साड़ी का टुकड़ा, मृतक की चप्पल, स्ट्राइक-550 प्लस कीटनाशक की शीशी तथा मृतक का शर्ट बरामद किया है।