बोकारो इस्पात संयंत्र की महिला कर्मियों को मिलेगा मनचाहा आवास, 18-20 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन
सेल प्रबंधन बोकारो इस्पात संयंत्र की अनाधिशासी महिला कर्मचारियों को मनचाहा डी-टाइप आवास आवंटित करेगा। इसके लिए 18 से 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बोकारो। सेल प्रबंधन बोकारो इस्पात संयंत्र में काम करने वाली अनाधिशासी महिला कर्मचारियों को मनचाहा आवास देने जा रही है। इसके हकदार कंपनी में कार्यरत एस-1 ग्रेड से लेकर एस-11 ग्रेड की महिला कर्मचारी होगी।
योजना के तहत उन्हें नगर के विभिन्न आवासीय कालोनी में कुल 13 डी टाइप आवास का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए उन्हें 18 मई से 20 मई 2026 तक बीएसएल के इंट्रानेट पर ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा।
आवेदन जमा होने के बाद आवेदकों की वरीयता सूची उनके कर्मचारी संख्या व सेवाकाल के आधार पर तैयार की जाएग। तत्पश्चात 6 जून तक उन्हें आवास का आवंटन कर दिया जाएगा।
नगर सेवा विभाग की ओर से रिक्त आवासों की सूची जारी कर दी गई है। इनमें सेक्टर चार ए के तीन तथा सेक्टर चार डी के दस डी टाइप आवास शामिल है।
बीएसएल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग यानी की बीजीएच, हेल्थ सेंटर तथा प्लांट मेडिकल में कार्यरत महिला कर्मियों को आवास के आवंटन में प्राथमिकता दिया जाएगा।
रिक्त आवासों की सूची
सेल प्रबंधन बोकारो इस्पात संयंत्र में कार्यरत महिला कर्मियों को आवासीय समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्हें पसंदीदा डी टाइप आवास देने जा रही है। इनमें सेक्टर चार ए का आवास संख्या- 1146, 2208, 2248 तथा सेक्टर चार डी आवास संख्या- 2441, 2457, 2467, 3057, 3078, 3087, 3089, 3124 व 3139 शामिल है। बीएसएल में कार्यरत महिला कर्मी अपने आवेदन में इन रिक्त आवासों का विवरण देकर इसे प्राप्त कर सकती है।