Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: 'भाजपा में दम है तो...', चंपई सोरेन ने BJP को दी खुली चुनौती; युवाओं से कर दिया ये वादा

    Updated: Tue, 21 May 2024 04:14 PM (IST)

    मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सोमवार को बोकारो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा महतो के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। चंद् ...और पढ़ें

    Jharkhand Politics: 'भाजपा में दम है तो...', चंपई सोरेन ने BJP को दी खुली चुनौती (फोटो- एक्स)
    Jharkhand Politics: 'भाजपा में दम है तो...', चंपई सोरेन ने BJP को दी खुली चुनौती (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. झारखंड में तीस लाख लोगों को फ्री बिजली देने का काम- चंपई सोरेन
    2. झारखंड में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए योजना चल रही- चंपई सोरेन

    संवाद सहयोगी, तेलो (बेरमो)। इंडी गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा महतो के समर्थन में चंद्रपुरा प्रखंड के दुगदा स्थित फुटबाल मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक जुमला की पार्टी है। भाजपा सरकार ने धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम किया है।

    उन्होंने कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। देश में तानाशाह बनकर राज करना चाहती है। भाजपा मुद्दा विहीन हो गई है। सत्ता में आने के बाद एक बार भी महंगाई और बेरोजगारी पर कोई बात नहीं की जा रही है। भाजपा में दम है तो महंगाई और बेरोजगारी पर बाते करे।

    इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो युवाओं को नौकरी देंगे- चंपई सोरेन

    चंपई सोरेन ने यह भी कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनी तो हर चीज का निजीकरण होगा। इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो युवाओं को नौकरी देने का काम करेगी। झारखंड देश का पहला राज्य है, जहां सरकार ने आम जनता को पेंशन योजना का लाभ सीधे तौर पर देने का काम किया है।

    उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए योजना चला रही है, जहां गांव के बच्चे भी विदेशो में जाकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। राज्य सरकार ने तीस लाख लोगों को एक यूनिट फ्री बिजली देने का काम किया है, वहीं बीस लाख लोगों का हरा कार्ड बना दिया, जबकि रोजगार पाने के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण का नियम झारखंड के मूलवासी, आदिवासी, दलित एवं पिछडों के लिए बना दिया है।

    खबरें और भी

    इन नेताओं ने भी किया संबोधित

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड में मोदी की रथ को रोकने के लिए इंडी गठबंधन काम कर रही है। मोदी जी के कार्यकाल में सिर्फ चाय और मन की बात पर ही रह गई।

    मथुरा महतो ने कहा कि पीएम देश की जनता जवाब दे कि इस बार महंगाई कितनी पार होगी। आज पूरा देश महंगाई के कारण त्रस्त है, लेकिन इसका जवाब देश का कोई भाजपा नेता नहीं देता। भाजपा देश में इस बार दो सौ भी पार नहीं कर पाएगी। बेरमो

    विधायक जय मंगल सिंह ने कहा कि कोल इंडिया कांग्रेस की देन है। भाजपा जाति और धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर रही है।

    ये लोग रहे मौजूद

    अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने की, जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो ने किया। कार्यक्रम में युवा नेता अखिलेश महतो उर्फ़ राजू, भागीरथ शर्मा, यदु महतो, इस्लाम अंसारी, बालमुकुंद महतो, राज कुमार महतो के अलावा राजद, सीपीएम पार्टी के नेताओं ने भाग लिया।

    ये भी पढे़ं

    Jharkhand Politics: 'हेमंत सोरेन जमीन हड़पने में गए जेल', BJP नेता बाबूलाल मरांडी का पूर्व CM पर हमला

    Jharkhand Weather Update: इधर प्रचंड गर्मी से राहत, उधर मानसून को लेकर आ गई गुड न्यूज; पढ़ें नया अपडेट