Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Update: इधर प्रचंड गर्मी से राहत, उधर मानसून को लेकर आ गई गुड न्यूज; पढ़ें नया अपडेट

    Updated: Tue, 21 May 2024 03:30 PM (IST)

    Jharkhand Weather Update पिछले कुछ दिनों से लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा था। इस बीच झारखंड में हवा की चाल बदलने से लोगों को प्रचंड गर्मी स ...और पढ़ें

    Jharkhand Weather Update: इधर प्रचंड गर्मी से राहत, उधर मानसून को लेकर आ गई गुड न्यूज (फाइल फोटो)
    Jharkhand Weather Update: इधर प्रचंड गर्मी से राहत, उधर मानसून को लेकर आ गई गुड न्यूज (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हवा की गति लगभग 50 किमी प्रति घंटा रह सकती
    2. बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना

    संवाद सहयोगी, गोड्डा। Jharkhand Weather Update गोड्डा जिले में अगले तीन दिन तक लोगों को भीषण गर्मी व हीट वेब से राहत मिल सकती है। इस दौरान हवा की गति लगभग 50 किमी प्रतिघंटा कुछ मौका रह सकती है, जबकि आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की वर्षा व वज्रपात की भी संभावना बनी रहेगी। इससे लोगों को उमस से राहत मिल सकती है।

    इधर, सोमवार का दिन काफी गर्मी रहने के साथ ही उमस भरा रहा है और हवा में नमी ज्यादा रहने से लोगों को मुश्किल हुई है। इस बाबत कृषि वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद ने कहा कि अगले तीन मौसम कुछ बेहतर रह सकता है, जहां लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिल सकती है।

    मंगलवार को मौसम में गर्मी 

    उन्होंने यह भी कहा कि अगले तीन दिन हल्की वर्षा व तेज हवा चलने के साथ ही कहीं-कहीं वर्षा की संभावना रहेगी व तापमान में गिरावट रहेगा। यह लक्षण प्री मानसून का है, जो फिलहाल बना रहेगा। अगले माह दस जून के आसपास मानसून का प्रवेश हो सकता है।

    वहीं, मंगलवार को जिले के मौसम में गर्मी रहेगी। आसमान में छिटपुट बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम 30 डिग्री रहेगा।

    तापमान अधिकतम : न्यूनतम

    21 मई : 40 : 30

    22 मई : 40 : 30

    आद्रता अधिकतम : 60 प्रतिशत न्यूनतम : 50 प्रतिशत

    सूर्य अस्त (आज) : 06 : 20 उदय (कल) : 04 : 55

    ये भी पढ़ें-

    Jharkhand Weather : आज रांची में चलेंगी तेज हवाएं, जारी हुआ अलर्ट; पढ़ें मौसम को लेकर IMD का ताजा अपडेट

    Jharkhand Monsoon 2024: मानसून को लेकर आई खुशखबरी! किसानों के खिल उठेंगे चेहरे, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

    खबरें और भी