Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather : आज रांची में चलेंगी तेज हवाएं, जारी हुआ अलर्ट; पढ़ें मौसम को लेकर IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Tue, 21 May 2024 07:31 AM (IST)

    Jharkhand Weather Update झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अब मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताते हुए कहा है कि राजधानी रांची समेत पूर ...और पढ़ें

    झारखंड में 21 से 26 मई तक हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश के संकेत
    झारखंड में 21 से 26 मई तक हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश के संकेत

    HighLights

    1. 21 मई को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना
    2. 22, 23 और 24 मई के लिए मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
    3. 25 व 26 मई को भी पूरे राज्य में छाए रहेंगे आंशिक बादल

    जागरण संवाददाता, रांची।  Jharkhand Weather Forecast : बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। प्री-मानसून की आहट व इस दौरान रांची व आसपास हुई बारिश ने शहर के लोगों को राहत दी है। वहीं अब राजधानी समेत पूरे राज्य में 21 से 26 मई तक हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने के भी संकेत हैं।

    आज इन क्षेत्रों में बारिश की है संभावना

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान की माने तो 21 मई को निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज के साथ-साथ दक्षिणी हिस्से पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। बता दें कि इन जिलों में मेघगर्जन, वर्षा और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम में बदलाव से गर्मी से मिलेगी राहत

    कमोबेश यही स्थिति 22, 23 और 24 मई को भी बनी रहेगी और इन दिनों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में हो रहे परिवर्तन से आमजनों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 25 व 26 मई को भी पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

    आगे बढ़ रहा मानसून

    मौसन विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले रविवार को मालदीव के कुछ हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा है।

    मानसून के 31 मई तक केरल पहुंचने की उम्मीद है। जिसके करीब दस दिनों बाद झारखंड में प्री-मानसून की गतिविधि भी शुरू हो जाती है। ऐसे में मानसून ससमय आने की संभावना जताई जा रही है।

    24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कुछ स्थानों में मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 46.2 मिमी सिमडेगा में रिकाॅर्ड की गई।

    खबरें और भी

    सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री रांची का रिकाॅर्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

    ये भी पढ़ें:

    Jayant Sinha: BJP ने सांसद जयंत सिन्हा पर लिया एक्शन! जारी किया कारण बताओ नोटिस; दो दिनों में मांगा जवाब

    Lok Sabha Election: अंतिम दो चरण के लिए BJP ने झोंकी ताकत, झारखंड में इन नेताओं को दिया गया बड़ा टास्क