Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: अंतिम दो चरण के लिए BJP ने झोंकी ताकत, झारखंड में इन नेताओं को दिया गया बड़ा टास्क

    Updated: Mon, 20 May 2024 11:45 PM (IST)

    झारखंड में सात सीटों पर लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया है। बाकी बची सात सीटों में रांची जमशेदपुर धनबाद और गिरिडीह जैसे शहरी केंद्र हैं। संताल में दुमका गो ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election: अंतिम दो चरण के लिए BJP ने झोंकी ताकत (फाइल फोटो)
    Lok Sabha Election: अंतिम दो चरण के लिए BJP ने झोंकी ताकत (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. धनबाद, जमशेदपुर, गिरिडीह और रांची में स्टार प्रचारकों के होंगे कार्यक्रम
    2. प्रधानमंत्री मोदी साहिबगंज सीट के लिए चुनाव प्रचार करने लिट्टीपाड़ा आएंगे

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में सात सीटों पर लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया है। अब बाकी बची सात सीटों में रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह जैसे शहरी केंद्र हैं। संताल में दुमका, गोड्डा और राजमहल भी शहरी मतदाताओं वाला क्षेत्र है। भारतीय जनता पार्टी अब अपने प्रचार अभियान को इन सीटों पर केंद्रित करेगी।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मई को साहिबगंज सीट के लिए चुनाव प्रचार करने लिट्टीपाड़ा आएंगे। उनका दुमका लोकसभा में भी आने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम बाकी बचे सात सीटों पर प्रमुखता से लगाए जा रहे हैं। झारखंड के नेताओं में अर्जुन मुंडा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सभी सात सीटों पर लगातार भ्रमण करेंगे।

    आदिवासी नेताओं को दुमका और साहिबगंज में लगाया गया

    प्रदेश भाजपा ने अपने आदिवासी नेताओं को दुमका और साहिबगंज लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाओं का प्रभार दिया है। छोटानागपुर क्षेत्र में चुनाव संपन्न होने के बाद ये नेता यहां कैंप कर रहे हैं। गावों में जाकर भाजपा के आदिवासी नेता लोगों को नरेन्द्र मोदी सरकार की आदिवासी समाज के लिए बनाई गई नीतियों से अवगत करा रहे हैं। दुमका के संताल बहुल गावों में कोल्हान क्षेत्र के संताल नेताओं को भी लगाया गया है।

    दुमका से प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए ये लोग वोट मांग रहे हैं। धनबाद और गिरिडीह में भाजपा की सहयोगी पार्टी आजसू प्रमुख सुदेश महतो सघनता से प्रचार कर रहे हैं। कुड़मी समुदाय के दूसरे नेताओं को भी इस क्षेत्र में चुनाव प्रचार में लगाया गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    UPSC IFS 2023 Topper: झारखंड की बेटी बनी आईएफएस टॉपर, कुछ ऐसा रहा है सफर

    झारखंड में 4 सीटों पर मतदान खत्म, 63 प्रतिशत हुई वोटिंग; कल्पना सोरेन सहित 54 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में कैद