Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UPSC IFS 2023 Topper: झारखंड की बेटी बनी आईएफएस टॉपर, कुछ ऐसा रहा है सफर

    Updated: Mon, 20 May 2024 08:48 PM (IST)

    UPSC IFS 2023 Topper झारखंड के गढ़वा की रहने वाली ऋत्विका पांडेय ने भारतीय वन सेवा की परीक्षा में पहला रैंक हासिल किया। इससे जिले और राज्य का नाम रोश ...और पढ़ें

    UPSC IFS 2023 Topper: झारखंड की बेटी बनी आईएफएस टॉपर, कुछ ऐसा रहा है सफर
    UPSC IFS 2023 Topper: झारखंड की बेटी बनी आईएफएस टॉपर, कुछ ऐसा रहा है सफर

    HighLights

    1. गढ़वा प्रखंड के कुंडी गांव की रहने वाली है ऋत्विका पांडेय
    2. ऋत्विका के पिता हॉर्टिकल्चर बोर्ड में डिप्टी डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत

    संवाद सहयोगी, गढ़वा। UPSC IFS 2023 Topper गढ़वा की बेटी ऋत्विका पांडेय ने आईएफएस (IFS) में देश में पहला रैंक लाकर जिले व झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है। ऋत्विका पांडेय गढ़वा थाना क्षेत्र के कुंडी गांव निवासी विजय पांडेय की पुत्री है। उसका चयन यूपीएससी परीक्षा 2023 के तहत भारतीय वन सेवा में हुआ है।

    बता दें कि ऋत्विका पांडेय संयुक्त बिहार में प्राथमिक शिक्षक संघ के पलामू प्रमंडल के चर्चित नेता विक्रमा पांडेय (अब स्वर्गीय) की पोती है, जबकि बिहार राज्य के रोहतास जिला अंतर्गत नौहट्टा गांव में उसका ननिहाल है। ऋत्विका का पूरा परिवार नई दिल्ली में रहता है।

    नई दिल्ली से ऋत्विका ने प्राप्त की शिक्षा

    उसके पिता विजय पांडेय हॉर्टिकल्चर बोर्ड में डिप्टी डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत हुए हैं। दो भाई-बहनों में ऋत्विका छोटी हैं, जबकि उसका इकलौता बड़ा भाई प्रियांशु पांडेय भारतीय पुलिस सेवा में हैं, जबकि पैतृक गांव कुंडी में भी उनलोगों का कभी-कभार आना-जाना हेाता है। ऋत्विका की शिक्षा नई दिल्ली में ही हुई है।

    उसने बी.टेक करने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रही थी। दूसरे प्रयास में इस वर्ष उसने सफलता पाई है। ऋत्विका के आईएफएस में पूरे देश में पहला रैंक लाने पर उसके पैतृक गांव कुंडी समेत आसपास के गांवों के लोग बड़ी प्रसन्न हैं। लोगों का कहना है कि ऋत्विका ने अपने गांव के साथ ही झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    झारखंड में गरजेंगी प्रियंका गांधी, कल्पना सोरेन भी देंगी साथ; तैयारी में जुटे पार्टी के नेता

    ट्रैक पर बैठकर दो बच्चे खेल रहे थे PUBG, तभी आ गई राजधानी एक्सप्रेस; मंजर देख लोगों के उड़े होश