Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चिन्मय मिशन ने बनाया ऑनलाइन मंत्रोच्चार का विश्व रिकॉर्ड, बोकारो विद्यालय का विशेष योगदान

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 07:33 PM (IST)

    Chinmaya Mission ने एक साथ ऑनलाइन मंत्रोच्चार करने वाले सर्वाधिक लोगों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें चिन्मय विद्यालय बोकारो का महत्वपूर्ण य ...और पढ़ें

    मंत्रोच्चार में भाग लेते चिन्मय विद्यालय बोकारो के शिक्षक और छात्र।

    मंत्रोच्चार में भाग लेते चिन्मय विद्यालय बोकारो के शिक्षक और छात्र।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। ‍Bokaro News: चिन्मय मिशन ने एक ही समय में सबसे अधिक लोगों के आनलाइन मंत्रोच्चार का विश्व रिकार्ड स्थापित किया है, जिसमें चिन्मय विद्यालय बोकारो का उल्लेखनीय योगदान रहा। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है।

    नौ मई को आयोजित इस आध्यात्मिक आयोजन में एक साथ आनलाइन मंत्रोच्चार करने वाले लोगों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई, जिससे चिन्मय मिशन ने नया विश्व रिकार्ड स्थापित किया। स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने कहा कि यह उपलब्धि भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा, पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के दिव्य आशीर्वाद व विश्वभर में कार्यरत चिन्मय मिशन के सभी स्वामियों, ब्रह्मचारियों एवं साधकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

    पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की 110वीं जयंती के उपलक्ष्य में चिन्मय मिशन की ओर से विश्वव्यापी चिन्मय गीता समर्पणम् का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर विश्व भर से चिन्मय परिवार के सदस्य आनलाइन माध्यम से जुड़े और श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय पुरुषोत्तम योग का सामूहिक पाठ किया।

    इस आध्यात्मिक अभियान को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स ने आधिकारिक रूप से विश्व रिकार्ड के रूप में मान्यता प्रदान की। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी,वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार व उप प्राचार्य डा. रोशन शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

    खबरें और भी