विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'झारखंड में आएगी हमारी सरकार...', फ्लोर टेस्ट से पहले ये क्या बोल गए कांग्रेस के दिग्गज नेता

By Ram Murti Prasad Edited By: Shashank Shekhar
Published: Sun, 04 Feb 2024 05:56 PM (IST)

आज झारखंड में गठबंधन की सरकार है लेकिन एक दिन आएगा जब कांग्रेस झारखंड में अपने दम पर सरकार बनाएगी। ...और पढ़ें

'झारखंड में आएगी कांग्रेस की सरकार...', फ्लोर टेस्ट से पहले ये क्या बोल गए पार्टी के दिग्गज नेता
'झारखंड में आएगी कांग्रेस की सरकार...', फ्लोर टेस्ट से पहले ये क्या बोल गए पार्टी के दिग्गज नेता

HighLights

  1. भाजपा के राज में पब्लिक सेक्टर को फ्रेंड सेक्टर बनाया जा रहा- कन्हैया कुमार
  2. भाजपा-आरएसएस तोड़ती है, कांग्रेस जोड़ने का काम करती है- जयराम रमेश

जागरण संवाददाता, बोकारो। आज झारखंड में गठबंधन की सरकार है, लेकिन एक दिन आएगा जब कांग्रेस झारखंड में अपने दम पर सरकार बनाएगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने बोकारो में पत्रकारों से बात करते हुए उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि उनका गठबंधन मजबूत है। फिलहाल, 27 पार्टियों का गठबंधन चल रहा है। उन्होंने पिछले दिनों ममता बनर्जी के दिए बयान पर कहा कि हम 28 पार्टियों के साथ गठबंधनों बनाए थे। उनमें से एक छोड़कर चले गए। अब अन्य सभी को साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं।

आगे सबको साथ लेकर चलेंगे। सीट शेयरिंग पर भी बात होगी। यह विधानसभा चुनाव नहीं है, बल्कि लोकसभा चुनाव है। इसके लिए इंडी एलायंस बना है।

PSU को बेचने में लगी केंद्र सरकार- जयराम रमेश 

जयराम रमेश ने कहा कि जो लोग कांग्रेस से पूछते हैं सत्तर साल में क्या किया। जवाब बोकारो में मिलेगा। बोकारो, भिलाई, राउरकेला, दुर्गापूर, सिंदरी, धनबाद ये सब पब्लिक सेक्टर की कल्पना पं. जवाहर लाल नेहरु ने की थी। इनकी नींव पं. जवाहर लाल नेहरु ने रखी थी। इसी शहर में ठीक 50 साल पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बोकारो इस्पात संयंत्र के पहला धमन भट्ठी की शुरुआत की थी। यह देश के सामाजिक व आर्थिक इतिहास में विशेष स्थान रखता है।

कांग्रेस नेता ने आगे यह कहा कि बीजेपी-आरएसएस तोड़ती है, कांग्रेस जोड़ती है। इसको कुछ आगे ले चलूंगा। बीजेपी बेचती है और कांग्रेस बचाती है। मोदी सरकार के समय में सभी सार्वजनिक क्षेत्र के कारखानों को खतरा है। हमारे बंदरगाह बेचे जा रहे हैं। हमारे हवाई अड्डे बेचे जा रहे हैं। हमारे तेल की रिफाइनरियां बेची जा रही हैं। पब्लिक सेक्टर में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए रोजगार सुरक्षित रहता है, जो आज निजीकरण के कारण खतरे में है। पब्लिक सेक्टर के कारखाने में देश भर के लोग आते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जा सकता है। पिछले सात दशक में ऐसा कहा जा सकता है कि पब्लिक सेक्टर बनाते गए, लोग आते गए। भारत बनता गया। इसका प्रतीक बोकारो है। अप्रैल व दिसंबर 2023 के दौरान इस्पात का आयात 60 लाख टन हुआ है। इसमें से करीब एक तिहाई चीन से आया है। हमारे देश के पब्लिक व प्राइवेट सेक्टर में इस्पात बनाया जाता है। इन पर घोर अन्याय है।

भारत-चीन विवाद पर कांग्रेस नेता ने क्या कहा 

जयराम रमेश ने कहा कि एक ओर 20 जून 2020 को प्रधानमंत्री चीन को क्लीन चिट देते हैं कि न कोई हमारी जमीन पर घुस आया है और न ही कोई हमारी जमीन पर बैठा है। 80 प्रतिशत छोटे स्टेनलेस उद्योग गुजरात में है। इसमें से 33 प्रतिशत लघु व छोटे उद्योग बंद हो गए हैं। देश में एक या दो पूंजीपति को फायदा मिला है। उद्योगपति पैसा बना रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ी है। 45 साल में सबसे ऊंचा बेरोजगारी दर बढ़ी है। हर दो घंटे में एक युवा बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर रहा है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांच न्याय नारी न्याय, युवा न्याय, श्रमिक न्याय, किसान न्याय और हिस्सेदारी न्याय हैं। ट्रेड यूनियन, व्यापार संघों को बंद किया जा रहा है। वेतन सुरक्षित नहीं है। पेंशन सुरक्षित नहीं है। प्रोविडेंट फंड सुरक्षित नहीं हे। लोगों को न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरु की है।

कन्हैया कुमार ने कहा- यात्रा से घबरा रहे पीएम मोदी

कन्हैया कुमार ने कहा कि राहुल गांधी किसानों, आदिवासियों व अन्य लोगों से मिल रहे हैं। इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा का एकमात्र उद्देश्य है कि आज देश में अन्याय की आंधी चल रही है, राहुल गांधी इस अन्याय की आंधी को रोकने के लिए यात्रा कर रहे हैं। अपने दोस्त के लिए प्रधानमंत्री पब्लिक सेक्टर को फे्रंड सेक्टर बना रहे हैं। वो लोग बेच रहे हैं, हमलोग बचाना चाह रहे हैं।

जो देश का एयरपोर्ट देश की जनता है। उसे अपने दोस्त को औने-पौने दाम में बेच रहे हैं। यह सिंपल रिश्ता है। तुम मुझे चंदा दो मैं तुम्हें धंधा दूंगा। विधायक खरीदने के लिए हम आपको धन देंगे और चुनाव जीतने के बाद आप हमें धंधा करने देंगे। जहां तक अयोध्या में राम जी के दर्शन का सवाल है तो राम जी के बुलावे पर जाएंगे किसी के निमंत्रण की जरूरत नहीं है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से घबराकर सरकार बनाने का न्याेता दिया। मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, प्रदेश महासचिव श्वेता सिंह , जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: 'भारत के सोने की चिड़िया झारखंड, BJP की...' JMM स्थापना दिवस पर गरजे Champai Soren; दिया ये संदेश

ये भी पढ़ें: '...भगवान राम की शरण में जाएं', जब राहुल के सामने PM मोदी की होने लगी जय-जयकार, फिर इस नेता ने संभाला मोर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।