Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिलीप कुमार ने सेल के CVO के रूप में जॉइन किया, IRSME कैडर के हैं अधिकारी

    By Deo Kant Tiwari Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Mon, 27 Apr 2026 08:16 PM (IST)

    SAIL CVO: इंडियन रेलवे सर्विस आफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (IRSME) के वरिष्ठ अधिकारी दिलीप कुमार ने स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के मुख्य सतर्कता ...और पढ़ें

    सेल के नए सीवीओ दिलीप कुमार।

    सेल के नए सीवीओ दिलीप कुमार।

    HighLights

    1. दिलीप कुमार ने सेल के मुख्य सतर्कता अधिकारी का पद संभाला।

    2. उनके पास रेलवे में दो दशकों से अधिक का अनुभव है।

    3. कई नवाचारों और पुरस्कारों से सम्मानित अधिकारी हैं।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। इंडियन रेलवे सर्विस आफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (IRSME) के वरिष्ठ अधिकारी दिलीप कुमार ने सोमवार को स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। उनके पास ट्रेन संचालन, रोलिंग स्टाक रखरखाव और मानव संसाधन प्रबंधन में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है।

    कुमार ने भारतीय रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के अपर मंडल रेल प्रबंधक और बिहार के नालंदा में हरनौत के मुख्य कारखाना प्रबंधक का पद शामिल है। उन्हें कई नवाचारों जैसे East Central Railway की पहली आईएसओ 9001 प्रमाणित ट्रेन, वैगन्स में इन-सिटु व्हील रिप्लेसमेंट तकनीक की शुरुआत करने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित मधुबनी रेलवे स्टेशन सौंदर्यीकरण परियोजना का श्रेय जाता है।

    IIT B से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक कुमार को राष्ट्रीय उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार (2016) और सर्वश्रेष्ठ नवाचार के लिए रेलवे बोर्ड का उत्कृष्टता प्रमाण पत्र (2018-19) से सम्मानित किया जा चुका है। उनके अंतरराष्ट्रीय अनुभव में इनसीड सिंगापुर और आईक्लिफ कुआलालंपुर, मलेशिया से उन्नत प्रबंधन कार्यक्रम और एआरआई शिकागो, यूएसए में वैगन बोगी डिजाइन का विशेष प्रशिक्षण शामिल है।