Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोकारो के ITI चास में प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए नामांकन शुरू, 20 मार्च तक करें आवेदन

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 04:02 PM (IST)

    आईटीआई चास, बोकारो में निजी अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026 में नामांकन शुरू हो गए हैं। कुल सीटों के 10% पर झारखंड के स्थायी निवासी स्पॉट राउंड ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बोकारो। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चास, बोकारो में प्राइवेट अभ्यर्थी शैक्षणिक सत्र 2026 में नामांकन ले सकेंगे। इस संस्थान में व्यवसायवार कुल सीटों के 10 प्रतिशत के विरुद्ध अभ्यर्थियों का नामांकन होगा।

    झारखंड राज्य के स्थायी, स्थानीय निवासी का स्पॉट राउंड एडमिशन के तहत फर्स्ट कम-फर्स्ट सर्व के आधार पर नियमानुसार नामांकन लिया जाएगा। यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य महेंद्र रजक ने दी।

    उन्होंने कहा कि संस्थान में नामांकन के लिए अभ्यर्थी 20 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। इसके पश्चात दिए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। श्रम, नियोजन व कौशल विकास विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार तय मानकों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी प्राइवेट कैंडिडेट के रुप में संस्थान में दाखिला ले सकेंगे।

    इसमें शामिल होने वाले वही अभ्यर्थी होंगे, जिन्होंने पहले से आईटीआई की डिग्री ली हो। इसमें नामांकन लेकर अभ्यज्ञर्थी एक से दो सप्ताह का कोस कर परीक्षा पास कर डिग्री ले सकते हैं।

    किसी कंपनी में काम करने वाले वैसे अभ्यर्थी जिनके पास डिग्री नहीं है, लेकिन अनुभव है। वे भी इसमें नामांकन ले सकते हैं।

    ड्राफ्ट्समैन सिविल ट्रेड की रिक्त दो सीटों पर होगा नामांकन

    इस संस्थान में नामांकन के लिए अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त किसी भी आईटीआई से उत्तीर्ण व अप्रेंटिसशिप या मान्यता प्राप्त संस्थान का कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए।

    अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त किसी भी आईटीआई से सीओई स्कीम के अंतर्गत संचालित व्यवसाय से उत्तीर्ण एवं अप्रेंटिसशिप या मान्यता प्राप्त संस्थान का कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए।

    अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त किसी भी आईटीआई से एससीवीटी अंतर्गत व्यवसायों से उत्तीर्ण एवं एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप होना चाहिए। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए दिव्यांगता न्यूनतम 40 प्रतिशत अनिवार्य है।

    इन ट्रेड में खाली हैं पद 

    संस्थान में ड्राफ्टसमैन ट्रेड में सामान्य एक व दिव्यांग के लिए एक सीट रिक्त है। इसी तरह फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलाजी ट्रेड में सामान्य एक व दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए एक, फीटर ट्रेड के लिए सामान्य दो।

    फाउंड्रीमैन ट्रेड के लिए सामान्य दो व दिव्यांग दो, मशीनिस्ट ग्राइंडर ट्रेड के लिए सामान्य एक व दिव्यांग एक, मेसन बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर ट्रेड के लिए सामान्य एक व दिव्यांग एक, रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्निशियन ट्रेड के लिए सामान्य एक व दिव्यांग एक।

    खबरें और भी

    ट्रेड का नाम सामान्य सीटें दिव्यांग सीटें कुल रिक्त सीटें
    ड्राफ्ट्समैन 1 1 2
    फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी 1 1 2
    फीटर 2 0 2
    फाउंड्रीमैन 2 2 4
    मशीनिस्ट ग्राइंडर 1 1 2
    मेसन बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर 1 1 2
    रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्निशियन 1 1 2
    शीट मेटल वर्कर 1 1 2
    स्मार्टफोन टेक्निशियन कम एप टेस्टर 1 1 2
    सोलर टेक्निशियन (इलेक्ट्रिकल) 15 1 16
    टेक्निशियन मैकेट्रानिक्स 1 1 2
    टर्नर 2 1 3
    वेल्डर 1 1 2
    वायरमैन 2 2 4
    कुल रिक्त सीटें 31 15 46

     

    शीट मेटल वर्कर ट्रेड के लिए सामान्य एक व दिव्यांग एक,, स्मार्टफोन टेक्निशियन कम एप टेस्टर ट्रेड के लिए सामान्य एक व दिव्यांग एक, सोलर टेक्निशियन इलेक्ट्रिकल ट्रेड के लिए सामान्य 15 व दिव्यांग एक, टेक्निशियन मैकेट्रानिक्स ट्रेड के लिए सामान्य एक व दिव्यांग एक।

    टर्नर ट्रेड के लिए सामान्य दो व दिव्यांग एक, वेल्डश्र ट्रेड के लिए सामान्य एक व दिव्यांग एक,, वायरमैन ट्रेड के लिए सामान्य दो व दिव्यांग दो एवं मेसन बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर ट्रेड के लिए सामान्य एक व दिव्यांग एक सीट रिक्त हैं।

    यह भी पढ़ें- 'धनबाद को मिले स्वतंत्र रेल जोन का दर्जा', सांसद ने कई ट्रेनों के अपग्रेड और विस्तार की भी उठाई मांग

    यह भी पढ़ें- धनबाद में तिलाटांड़ और आमकुड़ा में बनेंगे नए पार्क, पर्यटकों को प्रकृति के बीच मनोरंजन की मिलेगी सुविधा