Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोकारो की अनामिका मुखर्जी ने एशियन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग में जीता रजत पदक, झारखंड गौरवान्वित

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 01:34 PM (IST)

    Asian Pacific Powerlifting: बोकारो की अनामिका मुखर्जी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित एशियन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 52 किलोग्राम सीनियर वर्ग ...और पढ़ें

    बोकारो की अनामिका मुखर्जी।

    बोकारो की अनामिका मुखर्जी।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। Asian Pacific Powerlifting दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में चार से 10 जुलाई तक आयोजित एशियन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत की टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए बोकारो की अनामिका मुखर्जी ने 52 किलोग्राम सीनियर वर्ग में रजत पदक हासिल कर देश व झारखंड का मान बढ़ाया।

    प्रशिक्षक देबी प्रसाद चटर्जी ने कहा कि अनामिका मुखर्जी एक अत्यंत साधारण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं। सीमित संसाधनों के बीच तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना चाहती है। इसलिए नियमित रूप से गहन प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं।

    वह अपने गुरु एवं कोच देवी प्रसाद चटर्जी के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करती हैं। झारखंड पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव इंद्रजीत सिंह, कोच देवी प्रसाद चटर्जी, बोकारो पावरलिफ्टिंग संघ की सचिव सुचेता चटर्जी ने अनामिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।