Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में उत्पाद विभाग में बड़ा फेरबदल, धनबाद-बोकारो समेत 58 दारोगा और लिपिकों का तबादला

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 10:24 AM (IST)

    झारखंड मुख्यालय ने बोकारो, धनबाद, गिरिडीह समेत कई जिलों में उत्पाद विभाग के 58 कर्मियों का तबादला किया है। ...और पढ़ें

    झारखंड में उत्पाद विभाग ने 58 कर्मियों का किया तबादला।

    झारखंड में उत्पाद विभाग ने 58 कर्मियों का किया तबादला।

    HighLights

    1. झारखंड उत्पाद विभाग में 58 कर्मियों का तबादला।

    2. बोकारो, धनबाद, गिरिडीह समेत कई जिलों में हुआ फेरबदल।

    3. बोकारो में नए सहायक आयुक्त अरविंद कुजूर नियुक्त।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। झारखंड मुख्यालय रांची ने बोकारो के अलावा धनबाद, गिरिडीह समेत अन्य जिलों में तैनात उत्पाद विभाग के दारोगा और क्लर्क का तबादला कर दिया है। कुल 58 लोगों की तबादला सूची में 34 सब इंस्पेक्टर, 21 लिपिक और तीन सहायक अवर निरीक्षक शामिल हैं।

    बोकारो उत्पाद विभाग में तैनात सब इंस्पेक्टर महेश कुमार दास को अधीक्षक उत्पाद कार्यालय गिरिडीह में भेजा गया है। सन्नी विवेक तिर्की को लोहरदगा में योगदान देने का आदेश मिला है। यहां तैनात क्लर्क कौशल कुमार सिंह को जमशेदपुर और तापस कुमार दास को रामगढ़ में योगदान देने का आदेश दिया गया है।

    गिरिडीह के क्लर्क दिलीप कुमार राम को सिमडेगा भेजा गया है। जामताड़ा के लिपिक नुनू राम दास को गोड्डा और धनबाद के राहुल कुमार पांडेय को देवघर में योगदान का आदेश मिला है। इसी तरह, धनबाद के दारोगा कुलदीप कुमार को हजारीबाग और जाय हेम्ब्रम को धनबाद से बोकारो भेजा गया है।

    मंजूर आलम अंसार को लोहरदगा से बोकारो में योगदान करने के लिए कहा गया है। कुल 34 दारोगा, तीन सहायक अवर निरीक्षक और 21 सहायकों का तबादला किया गया है। बीते दिन मुख्यालय ने यहां के सहायक आयुक्त उत्पाद का भी तबादला कर दिया था।

    बोकारो के नए सहायक आयुक्त अरविंद कुजूर को नियुक्त किया गया है, जो पहले रामगढ़ में तैनात थे। यह उनकी बोकारो में दूसरी बार तैनाती है।

    खबरें और भी