Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sports News: Ranji Trophy के लिए झारखंड टीम का एलान, Kumar Kushagra समेत बोकारो के चार खिलाड़ियों का हुआ चयन

    By Ram Murti Prasad Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 25 Dec 2023 08:14 PM (IST)

    जनवरी में शुरू हो रही रणजी ट्रॉफी के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें कुमार कुशाग्र समेत बोकारो के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसकी ज ...और पढ़ें

    Sports News: Ranji Trophy के लिए झारखंड टीम का एलान, Kumar Kushagra समेत बोकारो के चार खिलाड़ियों का हुआ चयन
    Sports News: Ranji Trophy के लिए झारखंड टीम का एलान, Kumar Kushagra समेत बोकारो के चार खिलाड़ियों का हुआ चयन

    HighLights

    1. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कुमार कुशाग्र को 7.2 करोड़ में खरीदा
    2. ऑफ स्पिनर आदित्य सिंह का दूसरी बार झारखंड टीम में चयन

    जागरण संवाददाता, बोकारो। पांच जनवरी से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी में भाग लेने वाली झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है। विराट सिंह के नेतृत्व में घोषित झारखंड की 18 सदस्यीय टीम में बोकारो के चार खिलाड़ी कुमार कुशाग्र, कुमार देवव्रत, आदित्य सिंह और आर्यमन सेन शामिल किए गए हैं।

    यह जानकारी बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तदर्थ कमेटी के सदस्य संजय सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि कुमार कुशाग्र, आदित्य सिंह व आर्यमन सेन बोकारो जिला क्रिकेट लीग में बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी के नियमित खिलाड़ी हैं, जबकि कुमार देवव्रत क्राउन स्पोर्ट्स क्लब की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    कुमार कुशाग्र

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कुमार कुशाग्र को 7.2 करोड़ में खरीदा

    आर्यमन सेन

    दाएं हाथ के बल्लेबाज कुमार देवव्रत एवं दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र इसके पूर्व भारतीय अंडर 19 टीम व झारखंड रणजी टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2023-24 आईपीएल सीजन के लिए 7.2 करोड़ के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कुमार कुशाग्र को अपने टीम में शामिल किया है।

    आदित्य सिंह

    कुमार देवव्रत झारखंड की ओर से विजय हजारे ट्राफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी खेल चुके हैं। इन्होंने अपने प्रदर्शन की बदौलत झारखंड टीम को सफलता दिलाई है। दाएं हाथ के प्रारंभिक बल्लेबाज आर्यमन सेन इसके पूर्व झारखंड रणजी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ चुके हैं।

    खबरें और भी

    कुमार देवव्रत

    ऑफ स्पिनर आदित्य सिंह का दूसरी बार झारखंड टीम में चयन 

    वहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज व दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर आदित्य सिंह दूसरी बार झारखंड रणजी टीम के लिए चयनित किए गए हैं। इसके पूर्व आदित्य सिंह झारखंड अंडर 16, अंडर 19 व अंडर 25 एवं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

    ये भी पढ़ें: Deoghar Shravani Mela: श्रावणी मेला में भक्तों को 10 KM लंबी लाइन से मिलेगी मुक्ति, तैयार किया जा रहा खास 'क्यू कॉम्प्लेक्स'

    ये भी पढ़ें: IPL Auction: झारखंड के क्रिकेटर Robin Minz के घर जश्न की तैयारी, पिता ने कहा- एक ही दिन आएंगे तीन खुशी के पल