Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL Auction: झारखंड के क्रिकेटर Robin Minz के घर जश्न की तैयारी, पिता ने कहा- एक ही दिन आएंगे तीन खुशी के पल

    By Santosh Kumar Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 09:45 PM (IST)

    झारखंड के क्रिकेटर रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने तीन करोड़ 60 लाख में खरीदा है। इसे लेकर उनके गांव में दश्न का माहौल है। ग्रामीण परिजन को घर आकर बधाई ...और पढ़ें

    IPL Auction: झारखंड के क्रिकेटर Robin Minz के घर जश्न की तैयारी
    IPL Auction: झारखंड के क्रिकेटर Robin Minz के घर जश्न की तैयारी

    HighLights

    1. राबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़ 60 लाख में खरीदा
    2. रॉबिन मिंज के पिता फिलहाल रांची एयरपोर्ट में कार्यरत

    संवाद सूत्र, रायडीह (गुमला)। गुमला के रायडीह प्रखंड अंतर्गत सिलम पंचायत के पांदन टोली गांव निवासी आदिवासी युवक रॉबिन मिंज का चयन आइपीएल मैच (इंडियन प्रीमियर लीग) के लिए होने से गांव के लोगों में हर्ष है। इस होनहार उदीयमान झारखंड के क्रिकेटर राबिन मिंज को गुजरात टाइटंस टीम ने तीन करोड़ 60 लाख में खरीदा है।

    यह खबर सुनकर गांव में जश्न का मौहाल है। ग्रामीण इनके परिजन को घर आकर बधाई दे रहे हैं। इनके पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज और माता एलिस तिर्की सपरिवार नामकुम में रहते हैं। रॉबिन मिंज के पिता फिलहाल रांची एयरपोर्ट में कार्यरत है। राबिन के चयन होने से चचेरे भाई प्रकाश मिंज, भाभी जोसफीन मिंज, दीदी ज्योति मिंज बहुत प्रसन्न हैं।

    भारतीय टीम में रॉबिन मिंज का खेलने का सपना जल्द होगा पूरा

    इनका कहना है कि अब भारतीय टीम में रॉबिन मिंज का खेलना उनका सपना है, जो जल्द ही पूरा होगा ऐसा भरोसा है। रॉबिन के चचेरी दीदी की शादी 28 दिसंबर, 2023 को है। बारात की स्वागत की तैयारी हो रही है।

    प्रकाश मिंज ने बताया कि रॉबिन के पिता के अनुसार 28 दिसंबर को दो पार्टी होगी। एक शादी और दूसरा आइपीएल में चयन होने की खुशी में। इसके लिए निमंत्रण बांटा जा चुका है। शादी में रॉबिन के आने की संभावना है। इस प्रकार क्रिसमस, विवाह और आइपीएल में चयन होने के तीन जश्न एक साथ घर में मनाया जाने वाला है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: IPL Auction 2024: झारखंड के नए 'धोनी' पर थी कई टीमों की नजर, दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ही दे दिया था संकेत; पिता ने किए बड़े खुलासे

    ये भी पढ़ें: झारखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, जीए मीर बने प्रदेश प्रभारी; अविनाश पांडेय को दी गई यूपी की जिम्मेदारी