Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL Auction 2024: झारखंड के नए 'धोनी' पर थी कई टीमों की नजर, दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ही दे दिया था संकेत; पिता ने किए बड़े खुलासे

    By Ch RaoEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 06:00 AM (GMT+05:30)

    आईपीएल ऑक्शन 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने गुमनाम खिलाड़ी को जब 7.20 करोड़ में खरीदा तो क्रिकेट फैंस चौंक गए। पहले ही दो टीमों ने बोली लगाई थी। झारखंड क ...और पढ़ें

    झारखंड के नए 'धोनी' पर थी कई टीमों की नजर, दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ही दे दिया था संकेत
    झारखंड के नए 'धोनी' पर थी कई टीमों की नजर, दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ही दे दिया था संकेत

    HighLights

    1. लोयोला से स्कूलिंग की, JKS से स्नातक कर रहा कुशाग्र
    2. कुशाग्र ने 17 साल की उम्र में 266 रन की पारी खेली
    3. 2019 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। आइपीएल 2024 में कुमार कुशाग्र को 7.2 करोड़ की मोटी रकम पर दिल्ली कैपिटल्स द्वारा खरीदे जाने के बाद कुशाग्र ने अपने माता-पिता से बात की।

    पिता सेवानिवृत्त स्टेट जीएसटी के संयुक्त आयुक्त शशिकांत ने बताया कि बेटे की उपलब्धि पर पूरा परिवार खुश है। बताया कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ही बता दिया था कि इस बार टीम में उसे किसी भी कीमत पर खरीदेगा, चाहे जितनी बोली लगानी पड़े। ऐसा ही हुआ।

    पटना के बाढ़ में है कुशाग्र का पैतृक घर

    कुशाग्र ने फोन पर अपने पिता को यह जानकारी दी तो वे फुले नहीं समाएं। कुशाग्र को दिल लगाकर खेलने की बात करते हुए। उन्होंने बताया कि कुशाग्र का अगला लक्ष्य भारतीय ए टीम में शामिल होना है। कुशाग्र का पूरा परिवार पिछले 30 साल से जमशेदपुर के कदमा स्थित रामनगर में रहा रहा है। उनके पिता का पैतृक आवास पटना के बाढ़ स्थित वाजिदपुर में है।

    झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुशाग्र पर नीलामी से पहले ही कई टीमों की नजर थी। उन्होंने झारखंड के लिए कई तूफानी पारियां खेली हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी ऐसी ही एक पारी निर्णायक साबित हुई।

    महाराष्ट्र के खिलाफ 355 रनों का पीछा करते हुए कुशाग्र झारखंड के लिए छठे नंबर पर आए और 37 गेंदों में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। उस दिन उपस्थित कई चयनकर्ता उनकी तूफानी बल्लेबाजी से प्रभावित हुए थे। साथ ही रणजी में दोहरा शतक और अंडर-19 में प्रदर्शन भी उसके चयन का आधार बना।

    17 की उम्र में दोहरा शतक

    कुमार कुशाग्र ने क्रिकेट के चयनकर्ताओं को अपनी ओर 2022 में आकर्षित किया। रणजी ट्रॉफी में नागालैंड के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल मैच खेला जा रहा था। इस मैच में कुशाग्र ने मात्र 17 साल की उम्र में 266 रन की पारी खेली। वे प्रथम श्रेणी मैच में दोहरा शतक लगाने वाले छठे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए थ।

    खबरें और भी

    2019 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। यही नहीं 19 साल के इस युवा बल्लेबाज ने देवधर ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट की पांच पारियों में कुशाग्र ने 227 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 109.3 रहा था।

    लोयोला से स्कूलिंग तथा जेकेएस से कर रहा स्नातक

    कुमार कुशाग्र ने दसवीं तक की शिक्षा लोयोला स्कूल बिष्टुपुर से की है। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त कॉलेज जेकेएस कॉलेज मानगो से स्नातक कर रहा है। कुशाग्र के शशिकांत स्टेट जीएसटी के संयुक्त आयुक्त पद से सेवानिवृत्त हुए है।

    ये भी पढ़ें: Kumar Kushagra: झारखंड से अगला MS Dhoni! IPL में दिल्‍ली कैपि‍टल्‍स ने ₹ 7.2 करोड़ में खरीदा; जानि‍ए पूरा बैकग्राउंड

    ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: I.N.D.I.A की बैठक में JMM ने 8 सीटों पर ठोकी दावेदारी, 31 दिसंबर तक सब हो जाएगा फाइनल