विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बोकारो में सड़क हादसे का शिकार युवक, उल्‍टी दिशा से आ रही बस की चपेट में आई बाइक; घरवालों ने थाने में काटा बवाल

Published: Mon, 15 Jan 2024 03:31 PM (IST)

Bokaro Road Accident बोकारो में जरीडीह थाने के समीप हुई सड़क दुर्घटना में कैशर अंसारी नामक युवक की मौत हो ...और पढ़ें

बांधडीह में बस के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, थाने में स्वजनों ने काटा बवाल।
बांधडीह में बस के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, थाने में स्वजनों ने काटा बवाल।

संवाद सहयोगी, जैनामोड़। सोमवार को जरीडीह थाने के समीप हुई सड़क दुर्घटना में कैशर अंसारी नामक युवक की मौत हो गई। कैशर अंसारी गोमिया थाना क्षेत्र के साड़म गांव का निवासी था। बोकारो इस्पात संयंत्र में जीआर इंटरप्राइजेज नामक कंपनी में ठेका श्रमिक के रूप में फीटर के पद पर काम करता था।

बाइक से घर लौटने के रास्‍ते हुआ हादसे का शिकार

घटना के विरोध में परिवार के लोग स्थानीय लोगों के साथ मिलकर हंगामा किया। सोमवार को अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। मृतक अपने पीछे दो पुत्र, पत्नी को छोड़ गया। मृतक के पिता कैमुद्दीन अंसारी ने थाना में आवेदन दें मामला दर्ज करवाया।

बताया है कि युवक बोकारो से अपने घर बाइक से लौट रहा था कि इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही बस की चपेट में आने से वह लहूलुहान हो सड़क पर अचेतावस्था में पड़ा था।

घरवाले 20 लाख मुआवजे की कर रहे मांग

घटना की सूचना पर पुलिस देर से पहुंची वरना उनके बेटे की जान बच सकती थी। इसी बात को लेकर स्थानीय लोग व लेकर मृतक युवक के गांव वाले थाना पहुंचे घंटों बवाल काटा।

दुर्घटना की खबर गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो को मिला तो वे थाने पहुंचे और लोगों को शांत कराया। मृतक के स्वजन को 20 लाख रुपये मुआवजा व नियोजन की मांग कर रहे हैं।

बस को पीछा कर पुलिस पकड़ ले गई थाने

घटना को अंजाम दे भाग रही बस को पीछा कर पुलिस पकड़ थाना ले आई। इसके बाद समझौता हुआ कि मृतक के स्वजन को झारखंड सरकार से प्राप्त होने वाली सहायता मिलेगी।

मौके पर झारखंड श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष मोहन मुर्मू, कांग्रेस नेता इसराफिल अंसारी,आशिक अंसारी, अजाद अंसारी, अफसर हुसैन, विनोद महतो आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है? पीएम मोदी ने गुमला की शशिकिरण से पूछ दिया सवाल, जवाब मिला- सर अब...

यह भी पढ़ें:  Ram Mandir : कभी प्रभु श्रीराम के नाम पर चलता था बैंक, चेक पर होती थी राम-लक्ष्मण व सीता की तस्वीर; देखें PHOTO

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।