Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है? पीएम मोदी ने गुमला की शशिकिरण से पूछ दिया सवाल, जवाब मिला- सर अब...

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 01:36 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम जन-मन योजना के तहत पीएमएवाई (ग्रामीण) के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्‍त जारी करते हुए वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री मोदी ने आज झारखंड के जनजाति समूहों से की बात।
    प्रधानमंत्री मोदी ने आज झारखंड के जनजाति समूहों से की बात।

    जागरण संवाददाता, गुमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी कि 15 जनवरी को पीएम जन-मन योजना के तहत पीएमएवाई (ग्रामीण) के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्‍त जारी कर दी। इस दौरान उन्‍होंने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए आद‍िवासियों से बात भी की। 

    गुमला की शशिकिरण ने की पीएम से बात

    मौके गुमला से श्री‍मती शशि किरण ने उनसे बात की। उनके परिवार में सात लोग हैं। समूह से जुड़कर फोटो कॉपी मशीन, सिलाई मशीन खरीदकर और किसान से जुड़कर अपने परिवार और अपना भरण पोषण कर रही हैं।

    सुदूर गांव-गांव तक पहुंच रहींं योजनाएं: शशिकिरण

    उन्‍होंने बताया कि जन-मन योजना के तहत केसीसी लोन हो चुका है, प्रधानमंत्री आवास भी स्‍वीकृत हो चुका है। पीएम समूह योजना से जुड़कर गांव की महिलाएं दोना पत्‍तल बनाकर, अचार बनाकर आत्‍मनिर्भरता की राह चल रही हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि गांव में जमीनी स्‍तर पर योजनाओं से लोगों को लाभान्वित होते देखा जा रहा है। 

    पीएम-जनमन योजना से सभी हो रहे लाभान्वित

    शशिकिरण ने कहा कि गुमला के पहाड़ी इलाकों में पहले योजनाएं नहीं पहुंचती थीं, लेकिन अब गांव में घर-घर तक योजनाएं पहुंच रही हैं। लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 15, नवंबर 2023 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पीएम-जनमन योजना की शुरुआत की थी ताकि कमजोर जनजातीय समूहोंं का सामाजिक और आर्थिक कल्‍याण हो सके। इस योजना के तहत आदिवासियों के लिए पक्‍के मकान बनाए जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि घर बनाने का काम आज से शुरू हो रहा है और अगली दीवाली सभी अपने नए घर में मनाएंगे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर बाबूलाल का नया अंदाज, गंगा में डुबकी लगाकर मंदिर में लगाई झाड़ू, फिर भगवान से की कामना

    यह भी पढ़ें: भाजपा का जनजाति समाज में पैठ बढ़ाने का प्लान रेडी, बिरसा मुंडा के बाद इस बड़े नायक की जयंती पर रांची में करेगी बड़ा कार्यक्रम