Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मकर संक्रांति पर बाबूलाल का नया अंदाज, गंगा में डुबकी लगाकर मंदिर में लगाई झाड़ू, फिर भगवान से की कामना

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 12:47 PM (IST)

    मकर संक्रांति के पर्व पर प्रदेश के भाजपा अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी के व्‍यक्तित्‍व का दूसरा रूप देखकर लोग उनके कायल हो गए। वह इस दौरान साहिबगंज में हैं। ...और पढ़ें

    मंदिर की साफ-सफाई करते भाजपा अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी।
    मंदिर की साफ-सफाई करते भाजपा अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी।

    जागरण संवाददाता, रांची। आज झारखंड में मकर संक्रांति की धूम है। इस दौरान सभी ने विशेष तैयारी कर रखी है। लोग उत्‍साह से भरे हुए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी आज उत्‍सव के रंग में रंगे नजर आए। आज सुबह-सुबह वह साहिबगंज में ओझा टोली घाट पर पहुंचे और आस्‍था की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्‍होंने पूरे प्रदेशवासियों के कल्‍याण की कामना की। 

    भाजपा अध्‍यक्ष ने की मंदिर की साफ-सफाई

    इसके बाद वह वहां स्थित शिव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बाबूलाल मरांडी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, चंद्रभान शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, संजय पटेल आदि नेताओं ने भी गंगा नदी में डुबकी लगाई। इससे पूर्व बाबूलाल मरांडी ने मुक्तेश्वर घाट पर स्थित मंदिर की साफ-सफाई भी की।

    झारखंड में चुनावी हलचल

    पूजा अर्चना के बाद बाबूलाल महादेवगंज स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव के आवास पर पहुंचे और दही-चूड़ा ग्रहण किया। इस मौके पर राजमहल विधायक अनंत ओझा, वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश तिवारी, कमल भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता आदि मौजूद थे।

    बाबूलाल साहिबगंज-मनिहारी के बीच गंगा नदी पर बन रहे पुल के प्रगति का भी जायजा लेंगे। गौरतलब हो कि दो दिवसीय दौरे पर बाबूलाल मरांडी रविवार को यहां पहुंचे।

    पहले दिन नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए नमो नव मतदाता अभियान का शुभारंभ टाल फ्री नंबर जारी कर किया। आज कुछ लाेगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से दुमका रवाना हो जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: चुनाव की तैयारी तेज, ट्रेन से साहिबगंज पहुंचे बाबूलाल मरांडी; इन बड़े नेताओं को BJP में कराएंगे शामिल

    यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2024: कैसे बनता है चाइनीज धागा? जान भी जाने का रिस्‍क, यहां से होती है सप्‍लाई

    यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड के जनजाति समूहों से करेंगे संवाद, पीएम-जनमन योजना के एक लाख लाभार्थियों को जारी करेंगे पहली किस्‍त