यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election: चुनाव की तैयारी तेज, ट्रेन से साहिबगंज पहुंचे बाबूलाल मरांडी; इन बड़े नेताओं को BJP में कराएंगे शामिल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी वनांचल एक्सप्रेस से रविवार की सुबह साहिबगंज पहुंचे। साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर उतरने ...और पढ़ें

HighLights
- सोमवार की सुबह बाबूलाल मरांडी गंगा स्नान करेंगे
- हेल्पलाइन नंबर काे भी सार्वजनिक करेंगे
जागरण संवाददाता, साहिबगंज। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी वनांचल एक्सप्रेस से रविवार की सुबह यहां पहुंचे। साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर उतरने पर राजमहल विधायक अनंत ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष रामानंद साह, गौतम यादव, धर्मेंद्र कुमार, कुमारी गरिमा आदि थे। कार्यकर्ताओं ने उनके पक्ष में जोरदार नारे लगाए। साहिबगंज रेलवे स्टेशन से वे सीधे परिसदन पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात की।
बाबूलाल मरांडी परिसदन में नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर काे भी सार्वजनिक करेंगे। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद साहिबगंज कालेज में आयोजित सोहराय मिलन समारोह में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
दही-चूड़ा भोज में होंगे शामिल
सोमवार की सुबह बाबूलाल मरांडी गंगा स्नान करेंगे तथा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल होंगे। इसके बाद पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे जहां कुछ शिक्षाविदों व कुछ राजनीति दलों के लोगों को पार्टी में शामिल कराएंगे।
खबरें और भी
साहिबगंज कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मरियम व कांग्रेस ओबीसी विभाग के समन्वयक राजकुमार यादव अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें-