Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष बनीं कांग्रेस समर्थित निर्मला देवी, ममता देवी को हराया

    By Amamul Hoda Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Sat, 28 Feb 2026 03:31 PM (IST)

    Phusro Nagar Parishad President Result:  बोकारो के फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। कांग्रेस समर्थित निर्मला देवी ने भाजपा ...और पढ़ें

    Phusro Nagar Parishad Election Result: चुनाव जीतने के बाद समर्थकों के साथ घिरीं निर्मल देवी।

    Phusro Nagar Parishad Election Result: चुनाव जीतने के बाद समर्थकों के साथ घिरीं निर्मल देवी।

    HighLights

    1. कांग्रेस समर्थित निर्मला देवी फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष बनीं।

    2. निर्मंला ने भाजपा समर्थित ममता देवी को 2,503 मतों से हराया।

    3. निर्मला देवी को कुल 12,780 वोट मिले, जीत का जश्न।

    संवाद सहयोगी, जागरण, फुसरो (बोकारो)। Chas स्थित कृषि बाजार परिसर में शुक्रवार को चार राउंड की मतगणना के बाद घोषित परिणाम में नगर परिषद फुसरो की अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित निर्मला देवी निर्वाचित हुईं। उन्हें कुल 34,612 वैध मतों में से सर्वाधिक 12,780 वोट प्राप्त हुए।

    निर्मला देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित ममता देवी को 2,503 मतों से पराजित किया। ममता देवी को कुल 10,277 वोट मिले। तीसरे स्थान पर झामुमो, राजद व वामदल समर्थित बीना कुमारी रहीं, जिन्हें 6,924 मत प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में सहोदरी देवी को 1,445, प्रतिभा देवी को 1,017, संगीता देवी को 587 तथा फुलेश्वरी कुमारी को 509 वोट मिले।

    मतगणना के चारों चरणों में निर्मला देवी लगातार बढ़त बनाए रहीं। परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। फुसरो पहुंचने पर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनकी जीत का जश्न मनाया। नगर परिषद फुसरो की नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मला देवी को निर्वाची पदाधिकारी सह बेरमो के एसडीएम मुकेश कुमार मछुआ ने प्रमाणपत्र प्रदान किया।

    अनु कुमारी को 605 व शकुंतला देवी को 468 वोट

    नगर परिषद फुसरो के अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें अनु कुमारी और शकुंतला देवी ने 11 फरवरी को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी निर्मला देवी के समर्थन की घोषणा करते हुए चुनाव मैदान से हटने का ऐलान किया था।

    खबरें और भी

    इसके बावजूद औपचारिक रूप से उनके नाम और चुनाव चिह्न बैलेट पेपर पर दर्ज रहे। परिणामस्वरूप मतदाताओं ने उन्हें भी वोट दिए। अनु कुमारी को 605 तथा शकुंतला देवी को 468 मत प्राप्त हुए। 23 फरवरी को मतदान हुआ था

    प्रथम राउंड

    • निर्मला देवी : 3,949

    • बीना कुमारी : 2,624

    • ममता देवी : 2,344

    द्वितीय राउंड

    • निर्मला देवी : 4,197

    • ममता देवी : 2,115

    • बीना कुमारी : 1,592

    तृतीय राउंड

    • ममता देवी : 4,600

    • निर्मला देवी : 2,702

    • बीना कुमारी : 1,733

    चतुर्थ राउंड

    • निर्मला देवी : 1,932

    • ममता देवी : 1,218

    • बीना कुमारी : 975