Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में अक्टूबर में हाेंगे पंचायत चुनाव, खाली सीटों के लिए चुने जाएंगे पंचायत प्रतिनिधि, जानें डिटेल

    By Birendra Kumar PandeyEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 04:40 PM (IST)

    झारखंड में अक्टूबर के महीने में हाेंगे पंचायत चुनाव होने वाले हैं। इसमें खाली सीटों के लिए पंचायत प्रतिनिधि चुने जाएंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक् ...और पढ़ें

    अक्टूबर में हाेंगे झारखंड में आगामी पंचायत चुनाव।
    अक्टूबर में हाेंगे झारखंड में आगामी पंचायत चुनाव।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने सभी उपायुक्तों को पत्र भेजकर अक्टूबर व नवंबर में चुनाव कराने को लेकर तैयारी करने का निर्देश जारी किया है।

    राज्‍य सरकार के निर्देश पर होगा चुनाव

    मुख्यालय द्वारा भेजे गए पत्र में 31 मई, 2023 की अहर्ता को आधार मानकर मतदाता सूची तैयार करने को कहा है। इसके लिए सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को भेजा गया। इस आदेश के बाद मतदाता सूची का विखंडन, मतदाता सूची का प्रकाशन का काम होगा। इसके बाद राज्य सरकार के निर्देश पर चुनाव हो जाएगा।

    बोकारो में वार्ड सदस्‍यों की कई सीटें हैं खाली

    बोकारो जिले में 104 वार्ड सदस्यों की सीट खाली है। इसमें कुछ स्थानों पर लोगों ने त्याग पत्र दे दिया इस वजह से स्थान रिक्त है। वहीं कुछ लोगो ने नामांकन ही नहीं किया। सबसे अधिक चंदनकियारी व गोमिया में सीटें खाली रह गई थीं।

    बोकारो में कहां-कहां होगा चुनाव 

    1. गोमिया प्रखंड में 21 वार्ड सदस्य

    2. बेरमो प्रखंड में 36 वार्ड सदस्य

    3. चंद्रपुरा प्रखंड में 5 वार्ड सदस्य में

    4. पेटरवार प्रखंड में 6 वार्ड सदस्य

    5. कसमार प्रखंड में एक वार्ड सदस्य

    6. जरीडीह प्रखंड में एक वार्ड सदस्य

    7. चास प्रखंड में 13 वार्ड सदस्य

    8. चंदनकियारी में 21 वार्ड सदस्य