Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोकारो में ब्राउन शुगर बेचता आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 8,450 रुपये कैश बरामद

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 12:29 PM (IST)

    बोकारो पुलिस ने माराफारी थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर बेचते हुए एक आरोपी गनी अंसारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो पुड़िया ब्राउन शुगर और बिक्री क ...और पढ़ें

    ब्राउन शुगर बेचता आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

    ब्राउन शुगर बेचता आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

    HighLights

    1. बोकारो में ब्राउन शुगर बेचते एक आरोपी गिरफ्तार।

    2. आरोपी के पास से नकद 8,450 रुपये बरामद।

    3. एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। माराफारी थाना पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक विक्रेता को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने दी। डीएसपी ने बताया कि आरोपी के पास से बिक्री से संबंधित 8,450 नकद भी बरामद किया गया है।  

    मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा चास भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि दो अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह डुमरो गांव में एक व्यक्ति अपने पास ब्राउन शुगर रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। 

    जेब से दो पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

    सूचना के सत्यापन के बाद उनकी अगुवाई में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।  टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी कर आरोपी गनी अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से दो पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। 

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरफ्तारी के पहले वह 18 पुड़िया बेच चुका है। इसकी बिक्री से प्राप्त 8,450 उसकी जेब में रखे थे।

    पुलिस ने बरामद ब्राउन शुगर और नकदी को जब्त कर लिया। डीएसपी ने बताया कि   इसके पहले भी आरोपी नशे के कारोबार करने के आरोप में जेल जा चुका है पुलिस इसकी कुंडली खंगाल रही है।

    खबरें और भी