Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'गोबर में घी डालने का काम कर रहे हैं राहुल गांधी', Nyay Yatra पर भाजपा नेता ने कसा तंज; कही ये बड़ी बात

    By Ram Murti Prasad Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 04 Feb 2024 12:17 PM (IST)

    धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यात्रा से राहुल गांधी को कुछ हासिल होने ...और पढ़ें

    'गोबर में घी डालने का काम कर रहे हैं राहुल गांधी', Nyay Yatra पर भाजपा नेता ने कसा तंज;
    'गोबर में घी डालने का काम कर रहे हैं राहुल गांधी', Nyay Yatra पर भाजपा नेता ने कसा तंज;

    जागरण संवाददाता, बोकारो। कांग्रेस के राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फ्लाप शो साबित हो रही है। वह जहां जा रहे हैं, वहां लोग विरोध कर रहे हैं। झारखंड के लोगों ने इन्हें इनकार दिया है। राज्य में कांग्रेस कुछ नहीं है। राहुल गांधी गोबर में घी डालने का काम कर रहे हैं। वह यहां आकर अपना समय नष्ट कर रहे हैं। यह बातें धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह ने स्थानीय परिसदन में संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में कहीं।

    उन्होंने कहा कि इस यात्रा से राहुल गांधी को कुछ हासिल होने वाला नहीं है। कांग्रेस झारखंड में शून्य है। बीजीएच में मरीजों व नगर में नगरवासियों की समस्या के सवाल में इन्होंने कहा कि बीजीएच में मरीजों को सुविधा एवं नगर में तीन वक्त पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर निदेशक प्रभारी से वार्ता की जाएगी।

    बजट से देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी- सांसद

    सांसद ने कहा कि 2024 का अंतरिम बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने वाला है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी थी तब हमारे समक्ष कई चुनौतियां थीं, लेकिन केंद्र सरकार ने सबका साथ-सबका विकास को मूल मंत्र मान कर चुनौतियों को विजय प्राप्त की।

    एशियाई खेलों में पहली बार खिलाड़ियों ने 100 से अधिक पदक जीते। नारी को नारायणी मान कर महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम किया जा रहा है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से छुटकारा दिलाया गया।

    खबरें और भी

    आंगनबाड़ी केंद्र के उन्नयन में तेजी लाई जाएगी- सांसद

    किसान सम्मान योजना का लाभ 11.8 करोड़ किसान उठा रहे हैं। सर्वाइकल कैंसर के निवारण के लिए बालिकाओं का टीकाकरण किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र के उन्नयन में तेजी लाई जाएगी। रेल व विमानन के क्षेत्र में भी विकास जारी है। दस वर्ष में केंद्र सरकार में प्रत्यक्ष कर संग्रहण तीन गुना से अधिक हो गया है।

    मौके पर विधायक बिरंची नारायण, भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय, रोहित लाल सिंह, विधा सागर सिंह, विनय किशोर आदि उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने झारखंड में दी तीन चीजों की गारंटी, बोले- सरकार बनते ही वादे करेंगे पूरे

    ये भी पढ़ें: फ्लोर टेस्ट को लेकर चंपई सोरेन ने दिया जवाब, हेमंत पर भी खुलकर बोले नए मुख्यमंत्री; पढ़ें Exclusive Interview