Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    28 अगस्त को रक्षाबंधन, बोकारो में पोस्टल डिपार्टमेंट ने शुरू किया 'राखी बनाओ और डाक विभाग से घर पहुंचाओ' अभियान

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 02:57 PM (IST)

    Bokaro Post Office ने 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। ...और पढ़ें

    बोकारो में डाक विभाग ने शुरू किया 'राखी बनाओ और डाक विभाग से घर पहुंचाओ' अभियान। (फोटो जागरण)

    बोकारो में डाक विभाग ने शुरू किया 'राखी बनाओ और डाक विभाग से घर पहुंचाओ' अभियान। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. डाक विभाग ने रक्षा बंधन 2026 के लिए विशेष अभियान शुरू किया।

    2. स्कूलों में 'राखी बनाओ और डाक विभाग से घर पहुंचाओ' पहल।

    3. वाटरप्रूफ राखी लिफाफे और स्पीड पोस्ट सुविधा उपलब्ध कराई गई।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। सावन पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन मनाया जाता है। इस साल 28 अगस्त, 2026 को सावन पूर्णिमा है और उस दिन रक्षा बंधन मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर डाक विभाग भी तैयार है।

    रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने भाइयों-बहनों के स्नेह के प्रतीक राखी को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। सोमवार से बोकारो डाक प्रमंडल में सहायक डाक अधीक्षक (एएसपी) अनूप कुमार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न विद्यालयों में 'राखी बनाओ और डाक विभाग से घर पहुंचाओ' अभियान शुरू हुआ।

    अभियान के तहत विद्यार्थियों को स्वयं राखी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि डाक विभाग की सुरक्षित एवं समयबद्ध सेवा के माध्यम से वे अपनी बनाई हुई राखी देश के किसी भी हिस्से में रहने वाले अपने भाई तक आसानी से भेज सकते हैं।

    इस पहल का उद्देश्य बच्चों को डाक सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ पारंपरिक त्योहारों के महत्व से भी परिचित कराना है। डाक विभाग ने रक्षाबंधन के लिए विशेष वॉटरप्रूफ राखी लिफाफा (राखी इनवेलप) भी उपलब्ध कराया है, जिसकी कीमत मात्र 10 रुपये निर्धारित की गई है।

    यह विशेष लिफाफा राखी को सुरक्षित रखने के लिए तैयार किया गया है, ताकि परिवहन के दौरान उसे किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। इसके अलावा सिटी सेंटर, सेक्टर-4 तथा सेक्टर-9 मार्केट में चयनित राखी विक्रेताओं के यहां डाक विभाग की ओर से विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

    खबरें और भी

    यहां ग्राहक राखी खरीदने के साथ ही उसे विशेष राखी लिफाफे में पैक कर स्पीड पोस्ट से भेज सकेंगे। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक स्पीड पोस्ट के लिए डाक सामग्री का संग्रह किया जाएगा।

    एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान भेजी जाने वाली सभी राखियों को निर्धारित समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके लिए विशेष निगरानी और त्वरित डाक प्रेषण की व्यवस्था की गई है।