SAIL ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड कैश कलेक्शन का कीर्तिमान, भिलाई शीर्ष पर
SAIL ने अगस्त माह में 11,812 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कैश कलेक्शन किया, जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक है। इसमें ...और पढ़ें

SAIL: बोकारो स्टील प्लांट। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
सेल ने अगस्त में 11,812 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड संग्रह किया।
भिलाई इस्पात संयंत्र 3,295 करोड़ के साथ पहले स्थान पर।
बोकारो इस्पात संयंत्र 2,959 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर।
जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड( SAIL) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के दूसरी तिमाही के दूसरे में यानी की अगस्त में रिकार्ड कैश कलेक्शन कर अपने लक्ष्य को हासिल किया है। इसमें सबसे बड़ी भागीदारी भिलाई इस्पात संयंत्र की है।
भिलाई स्टील प्लांट 3,295 करोड़ रुपये नगद संग्रह हासिल कर पहले पायदान पर लगातार अपनी साख बनाए हुए है। जबकि 2,959 करोड़ रुपये प्राप्त कर बीएसएल दूसरे स्थान पर है।
सेल मुख्यालय की ओर से अगस्त माह में बीएसएल सहित सभी इकाई को कुल 10,700 करोड़ रुपये नगद संग्रह प्राप्त करने का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष सभी इकाइयों ने बेहतर कार्य का प्रदर्शन करते हुए कैश कलेक्शन के मद में 11,812 करोड़ रुपये प्राप्त किया है।
इससे सेल प्रबंधन का मनोबल बढ़ गया है और वह सितंबर माह में अपने नगद संग्रह के लक्ष्य को बढ़ाते हुए पुन: इसे साधने की तैयारी में अभी से ही जुट गया है। इसके लिए बाकायदा केंद्रीय विपणन संगठन की पूरी टीम को राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय बाजार में कंपनी के उत्पादित माल के आपूर्ति एवं खपत को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें- BSL कर्मियों के बच्चों के लिए खुशखबरी, SAIL देगा छात्रवृत्ति; 2026-27 सत्र के लिए 16 छात्रों का होगा चयन
हालांकि देश के अलग अलग राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश तथा बाढ़ का कहर प्रबंधन के इस योजना तथा व्यापार को आंशिक रूप से प्रभावित कर सकती है।
यह भी पढ़ें- देखो, देखो, देखो... यह है बोकारो की सड़क; गड्ढों में डुबकी, किनारे केला और हेमंत सरकार पर तंज
कंपनियों का कैश कलेक्शन
- Bhilai Steel Plant (BSP) – ₹3,295 करोड़
- Bokaro Steel Plant (BSL) – ₹2,959 करोड़
- Rourkela Steel Plant (RSP) – ₹2,498 करोड़
- IISCO Steel Plant (ISP), Burnpur – ₹1,414 करोड़
- Durgapur Steel Plant (DSP) – ₹1,101 करोड़
- Salem Steel Plant (SSP) – ₹242 करोड़
- RINL (Rashtriya Ispat Nigam Limited) – ₹160 करोड़
- Alloy Steels Plant (ASP), Durgapur – ₹94 करोड़
