विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAIL की E-0 परीक्षा में हुई धांधली! कदाचार की शिकायत के बाद Junior Officer 2026 का रिजल्ट अटका

Published: Sun, 16 Aug 2026 07:22 PM (IST)

Steel Authority Of India Limited में जूनियर ऑफिसर 2026 की आंतरिक परीक्षा के परिणाम पर कदाचार की शिकायत के बाद ...और पढ़ें

पांच जुलाई को CBT मोड में धनबाद और बोकारो के केंद्रों पर हुई परीक्षा में अनियमितता की शिकायत। (प्रतीकात्मक फोटो)

पांच जुलाई को CBT मोड में धनबाद और बोकारो के केंद्रों पर हुई परीक्षा में अनियमितता की शिकायत। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. सेल ई जीरो परीक्षा परिणाम पर फिलहाल रोक।

  2. धनबाद, बोकारो केंद्रों पर कदाचार की शिकायत।

  3. सतर्कता विभाग ने जांच शुरू की, सीसीटीवी खंगालेंगे।

जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड( SAIL) में आंतरिक परीक्षा द्वारा कर्मचारी से अधिकारी बनने के लिए आयोजित जूनियर आफिसर 2026 के लिखित परीक्षा परिणाम पर फिलहाल विराम लग गया है। ई जीरो 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में धनबाद व बोकारो के परीक्षा केंद्र पर हुए कदाचार की शिकायत के बाद यह निर्णय लिया गया है।

अब इसकी जांच सतर्कता विभाग की टीम ने शुरू कर दी है। जहां इस बात का पता लगाया जा रहा है की परीक्षा के दौरान हुई गड़बड़ी में कौन-कौन लोग शामिल थे?  इसके लिए बाकायदा परीक्षा केंद्र व इसके आस पास के स्थानों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को भी साक्ष्य जुटाने के लिए खंगाला जाएगा।

सेल में जेओ की लिखित परीक्षा पांच जुलाई को हुई थी, जहां बोकारो इस्पात संयंत्र सहित कंपनी के अन्य इकाई में कार्यरत लगभग आठ हजार कर्मचारी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें कुछ अभ्यार्थियों द्वारा परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित इलेक्ट्रानिक उपकरण के इस्तेमाल की शिकायत सेल मुख्यालय को दी गई थी।

यह भी पढ़ें- SAIL के अस्पतालों में 15 चिकित्सकों की नियुक्ति, बोकारो और दुर्गापुर में चिकित्सकों की कमी होगी दूर

जिसमें कहा गया था की पांच जुलाई को आयोजित कंप्यूटर आधारित आनलाइन परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर कुछ अभ्यर्थी कथित तौर पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच, डिजिटल चश्मे सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने में सफल रहें। जबकि परीक्षा के दिशा निर्देशों के अनुसार किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक गैजेट परीक्षा केंद्र में ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित था।