सेल में महाप्रबंधक बनेंगे मुख्य महाप्रबंधक, 38 सीजीएम की सेवानिवृत्ति से पहले पदोन्नति प्रक्रिया शुरू
SAIL मुख्यालय ने महाप्रबंधकों को मुख्य महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया है। यह कदम 2026 तक 38 सीजीएम की सेवानिवृत्ति के कारण रिक्त होने ...और पढ़ें

स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड।
HighLights
सेल में महाप्रबंधकों को मुख्य महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति।
2026 तक 38 मुख्य महाप्रबंधक होंगे सेवानिवृत्त।
बोकारो इस्पात संयंत्र से 7 सीजीएम होंगे रिटायर।
जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड-SAIL में काम करने वाले महाप्रबंधक को मुख्य महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नति दी जाएगी। इसके हकदार ऐसे अधिकारी होंगे जो की कंपनी प्रबंधन के मानकों के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीसीआर में ओ तथा ए ग्रेड प्राप्त किये है।
सेल मुख्यालय यह निर्णय कंपनी में मुख्य महाप्रबंधक के रिक्त होने वाले पदों की भरपाई के लिए लेने जा रही है। दरअसल चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहली तिमाही यानी की अप्रैल माह से लेकर तीसरी तिमाही के अंत तक यानी की 31 दिसंबर 2026 में बीएसएल सहित पूरे सेल में कुल 38 सीजीएम अपने पद से सेवानिवृत होने वाले है।
इनमें बोकारो इस्पात संयंत्र के सात मुख्य महाप्रबंधक शामिल है। इनके सेवानिवृति से कंपनी प्रबंधन को अपने आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण कार्य के साथ नई परियोजना को अमलीजामा पहनाने में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो, इसलिए सेल मुख्यालय जल्द ही जीएम से सीजीएम का पदोन्नति आदेश जारी करने का निर्णय ली है।
सेल में जीएम से सीजीएम पद के लिए उम्मीदवारों का साक्षात्कार आनलाइन होगा। जहां बीएसएल सहित पूरे सेल में लगभग डेढ़ सौ अधिकारी साक्षात्कार में भाग लेंगे। इनमें 45 से 50 अफसरों को सीजीएम बनाने की योजना सेल मुख्यालय की है।
खबरें और भी
नव प्रोन्नत अधिकारियों को कार्यकाल 30 जून 2026 से प्रभावी होगा। इनमें पदोन्नति के साथ कई अधिकारियों को उनके वर्तमान इकाई से कंपनी के दूसरे इकाई में तबादला किया जाएगा।
बता दे की बीते साल सेल में कुल 59 अधिकारी जीएम से सीजीएम बने थे। इनमें बोकारो इस्पात संयंत्र से 11 अधिकारियों को पदोन्नति मिली थी।
सेवानिवृत होने वाले सीजीएम की सूची
महारत्न कंपनी सेल में इस साल दिसंबर माह के अंत तक कुल 38 सीजीएम अपने पद से सेवानिवृत होने वाले है। इनमें बोकारो इस्पात संयंत्र के सीजीएम सर्विसेज अरविंद कुमार, सीजीएम सामग्री प्रबंधन हर्ष निगम तथा सीजीएम बिजनेस एक्सलेंस मनीष जलोटा अगस्त 2026, सीजीएम क्वालिटी मनोहर लाल तथा सीजीएम प्रोजेक्ट अनिमा कुशवाहा सितंबर 2026 तथा सीजीएम यूटीलिटी संजीव शरण सिंह व नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक कुंदन कुमार 31 दिसंबर 2026 को अपने पद से सेवानिवृत हो जाएंगे।
इसी प्रकार दुर्गापुर इस्पात संयंत्र से सीजीएम आयरन वीवी चतुर्वेदी, सीजीएम प्रोजेक्ट जीएस वेणुगोपाल व सीजीएम कार्मिक उपेन्द्र पाल जून 2026, सीजीएम बिजनेस एक्सलेंस संजीव श्रीवास्तव जुलाई 2026, सीजीएम सामग्री प्रबंधन एके मित्रा अगस्त 2026, सीजीएम पावर ए शंकर व सीजीएम कोक अवन सुमित मंडल, नवंबर 2026, इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र से सीजीएम रिफ्रैक्ट्री आरजी दलाल व सीजीएम इंटरनल ऑडिट राकेश कुमार मई 2026, सीजीएम यांत्रिकी रंजन दास सितंबर 2026, सीजीएम सामग्री प्रबंधन संजय सिंघल अक्टूबर 2026, राउरकेला इस्पात संयंत्र के सीजीएम कार्मिक प्रमोद कुमार जून 2026 तथा एलाय इस्पात संयंत्र के सीजीएम एके गुहा नवंबर 2026 को सेवानिवृत हो जाएंगे।
इनमें सेल के अलग-अलग अस्पताल में कार्यरत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के भी कुल पांच सीएमओ यानी की सीजीएम इसी साल रिटायर होने वाले है।
इनमें भिलाई अस्पताल से डा. वी द्विवेदी जून 2026, डा. के ठाकुर जुलाई 2026 तथा उदय कुमार अक्टूबर 2026 में रिटायर होने वाले है। जबकि दुर्गापुर मुख्य अस्पताल से डा. रंजन कुमार जून 2026 तथा इस्पात जनरल अस्पताल राउरकेला से डा. प्रतिभा षाड़गी 30 जून 2026 को सेवानिवृत हो जाएगी।