SAIL JO परीक्षा गड़बड़ी पर विजिलेंस रिपोर्ट जमा, कईयों की फंसेगी गर्दन
SAIL जूनियर ऑफिसर 2026 परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी की सतर्कता विभाग की जांच पूरी हो गई है और अंतिम रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी गई है।

SAIL JO Exam Vigilance जांच पूरी। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
सेल जेओ 2026 परीक्षा में गड़बड़ी की जांच पूरी।
सतर्कता विभाग ने अंतिम रिपोर्ट सेल मुख्यालय को सौंपी।
बोकारो, धनबाद केंद्रों पर मोबाइल उपयोग की शिकायतें मिलीं।
जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में आंतरिक पदोन्नति द्वारा कर्मचारी से अधिकारी बनने के लिए आहूत जूनियर आफिसर 2026 की लिखित परीक्षा में मिली गड़बड़ी की शिकायत पर अनुसंधान करने के बाद सतर्कता विभाग ने अपनी अंतिम रिपोर्ट सेल मुख्यालय को सौंप दी है।
इसके बाद जेओ परीक्षा 2026 में कंपनी प्रबंधन का क्या रुखा होगा, इस पर फैसला आना बाकी है। इसका इंतजार बोकारो इस्पात संयंत्र सहित कंपनी के अलग अलग इकाई में कार्यरत लगभग आठ हजार सेल के कर्मचारी भी कर रहे है, जो की इस परीक्षा परिणाम से सीधे कर्मचारी से अधिकारी बनने की आस बीते दो माह से लगाए हुए है।
हालांकि पूरे सेल में जेओ पद के आठ हजार उम्मीदवारों में मात्र 525 कर्मचारियों को पदोन्नति देने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें भिलाई में 154, राउरकेला में 131, बोकारो में 82, दुर्गापुर में 88, इस्को बर्नपुर में 29 तथा अन्य इकाई के संयंत्रकर्मी है।
पांच जुलाई को हुई थी परीक्षा
महारत्न कंपनी सेल में ई जीरो पद के लिए उम्मीदवारों की कंप्यूटर बेस्ट आनलाइन लिखित परीक्षा इसी साल पांच जुलाई 2026 को हुई थी। जहां नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, रांची, धनबाद, बोकारो सहित देश के कई प्रमुख शहर में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
सेल मुख्यालय को इस बात की शिकायत मिली की बोकारो तथा धनबाद में कुछ उम्मीदवार लिखित परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में कथित तौर पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच, डिजिटल चश्मा आदि ऐसे उपकरण को लेकर परीक्षा केंद्र में शामिल हो गए थे। जो की जेओ परीक्षा के लिए जारी दिशा निर्देश के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
प्रारंभिक चरण में इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट के आधार परीक्षा के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था में एक गंभीर चूक को मानते हुए निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने की आंशका भी व्यक्त की गई है।
यह भी पढ़ें- IISCO इस्पात संयंत्र में मोबाइल इस्तेमाल पर पाबंदी, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
यह भी पढ़ें- बोकारो स्टील प्लांट गेट जाम: छुट्टी के दिन बैठा झारखंड हाई कोर्ट, उपायुक्त ने दिया सामान्य स्थिति का आश्वासन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।