SAIL जूनियर ऑफिसर 2026 परीक्षा परिणाम जल्द, कर्मचारियों को मिलेगी अधिकारी पद पर पदोन्नति
स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में कर्मचारी से अधिकारी बनने के लिए हुई जूनियर ऑफिसर 2026 परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित होगा। ...और पढ़ें

सेल के कर्मचारी बनेंगे अधिकारी। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
सेल जूनियर ऑफिसर 2026 परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी।
पूरे सेल में 525 कर्मचारी अधिकारी पद पर पदोन्नत होंगे।
बोकारो इस्पात संयंत्र से 75 कर्मचारी बनेंगे जूनियर ऑफिसर।
जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में आंतरिक परीक्षा द्वारा कर्मचारी से अधिकारी बनने के लिए आहूत जेओ यानी की जूनियर आफिसर 2026 का लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होने वाला है। इसकी सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।
परिणाम की घोषणा तीन चार दिनों के अंदर की जाने की संभावना है। जहां पूरे सेल में लगभग 525 कर्मचारी को जूनियर अधिकारी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें बोकारो इस्पात संयंत्र में लगभग 75 कर्मचारियों को जेओ के पद पर पदोन्नति दी जाएगी।
इनमें संयंत्र के अलग अलग विभाग के अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के महिला व पुरुष कर्मचारी भी शामिल है। महारत्न कंपनी सेल में आंतरिक परीक्षा द्वारा कर्मचारी से अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवारों की कंप्यूटर बेस्ट आनलाइन लिखित परीक्षा बीते माह 5 जुलाई को हुई थी।
परीक्षा के संचालन के लिए धनबाद, बोकारो, रांची, पटना, कोलकाता, दिल्ली सहित देश के अलग अलग प्रमुख शहरों में कई परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जेओ की लिखित परीक्षा में सेल के लगभग आठ हजार महिला व पुरुष कर्मचारी शामिल हुए थे।
खबरें और भी
इसके हकदार कंपनी में कार्यरत एस- 6 से एस- 11 ग्रेड के कर्मचारी थे। जिन्हें तकनीकी व गैर तकनीकी क्षेत्र के आधार पर जेओ की परीक्षा में शामिल होने के लिए मापदंड तैयार किया गया था। जूनियर आफिसर 2026 का लिखित परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद इसमें सफल कर्मचारियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
जो कर्मचारी साक्षात्कार में पास हो जाएंगे, उन्हें सीधे कर्मचारी से पदोन्नति देकर अधिकारी बना दिया जाएगा। बोकारो इस्पात संयंत्र सहित पूरे सेल में अधिशासी निदेशक के नेतृत्व में साक्षात्कार कमेटी गठित की जाएगी। जिसमें बतौर सदस्य अलग अलग विभाग के मुख्य महाप्रबंधक शामिल रहेंगे।