SAIL अधिकारियों के लिए बिजनेस सिमुलेशन प्रतियोगिता, 24-25 अगस्त को बीएसएल में आयोजन; 60 हजार रुपये तक मिलेगा इनाम
SAIL प्रबंधन 24-25 अगस्त 2026 को बोकारो में अपने अधिकारियों के लिए निदेशक कार्मिक ट्रॉफी सह अनुकरण प्रतियोगिता आयोजित करेगा। इसका उद्देश्य व्यावसायिक ...और पढ़ें

SAIL के अधिकारियों के लिए निदेशक कार्मिक ट्रॉफी सह अनुकरण प्रतियोगिता का होगा आयोजन। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, बोकारो। SAILप्रबंधन अपने व्यवसायिक रणनीति के तहत कंपनी में काम करने वाले अधिकारियों के लिए निदेशक कार्मिक ट्रॉफी सह अनुकरण प्रतियोगिता (Business Simulation Competition) का आयोजन करने जा रहा है। इसके हकदार बोकारो इस्पात संयंत्र के अलावा, झारखंड ग्रुप आफ माइंस तथा एसआरयू इकाई के सेवारत अधिकारी भी होंगे।
प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 24 व 25 अगस्त 2026 को बीएसएल के मानव संसाधन विकास केंद्र में होगा। इसके लिए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को आगामी 18 अगस्त 2026 तक बीएसएल के इंट्रानेट पर आनलाइन आवेदन जमा करना होगा। आवेदन जमा होने के बाद प्रतिभागियों के लिए दो अलग अलग चरण में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
पहले चरण की प्रतियोगिता बीएसएल के एचआरडी विभाग में तो दूसरे चरण की प्रतियोगिता सेल के रांची स्थित मैनेजमेंट ट्रेनिंग सेंटर में होगी। इस प्रतियोगिता में सफल पहली विजेता टीम को नगद स्वरूप 60 हजार रुपये, दूसरी विजेता टीम को 45 हजार रुपये तथा तीसरे विजेता टीम को 30 हजार रुपये के अलावा प्रशस्ति दिया जाएगा। जो की सेल के निदेशक कार्मिक ट्रॉफी के नाम से देय होगा।
सेल प्रबंधन यह निर्णय अपने अधिकारियों में वास्तविक बाजार के जोखिम के बिना व्यवसायिक कौशल, रणनीतिक निर्णय लेने और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए लेने जा रही है। जिससे सेल स्तर पर कंपनी में कार्यरत अधिकारियों के बीच समूह में काम करके आपसी तालमेल के साथ उनके नेतृत्व की क्षमता को बढ़ाया जा सकें।