विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAIL में प्रशासनिक फेरबदल, ईडी और जीएम समेत 14 अधिकारियों का तबादला

Published: Sat, 24 Oct 2026 08:03 PM (IST)

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 14 अधिकारियों का तबादला किया गया है।

सेल में ट्रासंफर।

सेल में ट्रासंफर।

HighLights

  1. सेल में कुल 14 अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला।

  2. अधिशासी निदेशक से प्रबंधक स्तर के अधिकारी शामिल।

  3. विभागीय कार्यप्रणाली सुधारने और उत्पादन बढ़ाने का उद्देश्य।

जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल में प्रशासनिक फेरबदल के तहत शनिवार को कुल 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

स्थानांतरण की सूची में अधिशासी निदेशक से लेकर प्रबंधक स्तर के अफसर शामिल है। इन्हें जल्द से जल्द अपने नए स्थान में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

प्रबंधन यह फैसला अपने विभागीय कार्यप्रणाली को और बेहतर करने के साथ उत्पादन की गति को बढ़ाने के ली है। स्थानांतरित अधिकारियों में सेल कॉरपोरेट ऑफिस नई दिल्ली में कार्यरत ईडी इंटरनल ऑडिट अरुप मुखर्जी को दुर्गापुर इस्पात संयंत्र का नया अधिशासी निदेशक वित्त एवं लेखा बनाया गया है।

इसी प्रकार इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र के जीएम अतनु दास को आरएमएचपी ऑपरेशन से आरएंडसी लैब विभाग, जीएम पी मंडल को सीसीपी मैकेनिकल से एलडीसीपी विभाग, डीजीएम सतीश कुमार को तकनीकी सेल से मिल्स क्रेन मैकेनिकल, डीजीएम अमरेश चंद्र प्रधान को कोक अवन से आरएमएचपी विभाग ट्रांसफर किया गया है।

वहीं, एजीएम प्रवीर मल्लिक को उर्जा प्रबंधन से पीपीसी विभाग, एजीएम शुभाशीष बनर्जी को ठेका प्रकोष्ठ से तकनीकी सेल विभाग, एजीएम मधुसूदन गोराई को आरएंडसी लैब से पीपीसी विभाग, एजीएम मोहित को बीओएफ इलेक्ट्र्रिकल से ठेका प्रकोष्ठ विभाग भेजा गया है।

वहीं, एजीएम टी दास को पीपीसी से यूएसएम मैकेनिकल विभाग, सीनियर मैनेजर सुशांत सिंह को ब्लास्ट फर्नेस मैकेनिकल से तकनीकी सेल विभाग, सीनियर मैनेजर श्रीनाथ सौविक को आरएंडसी लैब से एलडीसीपी विभाग, सीनियर मैनेजर अरविंद कुमार को तकनीकी सेल से ब्लास्ट फर्नेस विभाग तथा प्रबंधक के पद पर सेवारत अमित भारद्वाज को ब्लास्ट फर्नेस से आरएंडसी लैब में स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें- SAIL: बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिकारियों को मिली पसंदीदा बी टाइप आवास की सौगात, प्रबंधन ने जारी किया आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।