विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAIL: बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिकारियों को मिली पसंदीदा बी टाइप आवास की सौगात, प्रबंधन ने जारी किया आदेश

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:27 PM (IST)

Bokaro Steel Plant प्रबंधन ने अधिकारियों के लिए पसंदीदा आवास योजना के तहत कुल 28 बी टाइप आवास आवंटित किए हैं।

बोकारो स्टील प्लांट के 28 अधिकारियों के बीच आवास आवंटित। (एआइ फोटो)

बोकारो स्टील प्लांट के 28 अधिकारियों के बीच आवास आवंटित। (एआइ फोटो)

HighLights

  1. बीएसएल ने 28 बी टाइप आवास आवंटित किए।

  2. 1 सीजीएम, 2 जीएम, 25 डीजीएम को मकान मिले।

  3. अधिकारियों को पसंदीदा आवास योजना का लाभ मिला।

जागरण संवाददाता, बोकारो। SAIL प्रबंधन बोकारो इस्पात संयंत्र में काम करने वाले अधिकारियों को पसंदीदा आवास योजना के तहत कुल 28 बी टाइप आवास का आवंटन करने जा रहा है। इस बाबत नगर सेवा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश में 25 बी टाइप आवास उप महाप्रबंधक को, 2 बी टाइप आवास महाप्रबंधक को तथा 1 बी टाइप आवास मुख्य महाप्रबंधक संवर्ग के अधिकारियों को दिया जाएगा, जो उनके सेवाकाल तथा वरीयता के आधार पर निर्धारित की गई है।

हालांकि नगर सेवा विभाग की ओर से पसंदीदा आवास योजना के तहत कुल 33 बी टाइप आवास का आवंटन बीएसएल के डीजीएम, जीएम व सीजीएम को आवंटित किया जाना था लेकिन इनमें खाली पड़े पांच बी टाइप आवास को लेने पर किसी ने अपनी इच्छा नही जतायी।

बता दें कि इससे पूर्व अधिकारियों ने मनचाहा बी टाइप आवास लेने के लिए 14 से 16 अक्टूबर तक बीएसएल के इंट्रानेट पर आनलाइन आवेदन दिया था, जिसका अंतिम आवास आवंटन आदेश जारी कर दिया गया है।

किन किन अधिकारियों को मिला आवास

बोकारो इस्पात संयंत्र में पसंदीदा आवास योजना के तहत सीजीएम दीपक कुमार यादव, जीएम असरफ सिद्दीकी व अमित, डीजीएम महेन्द्र प्रसाद, आनंद वर्मा, मंतोष कुमार, पंकज त्रिपाठी, असगर रजा, विपिन कुमार, विनय आनंद, अनोम प्रियदर्शी, देवेन्द्र कुमार, रुद्रनारायण प्रधान, विकास कुमार, सुशील सिंह, अभिजित लकड़ा, अरुण कुमार, अंशुमन वर्मा, विरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार, चंद्रशेखर कुमार, एम दत्ता गुप्ता, नीलम संजय, विवेक अग्रवाल, कनवर सिंह सोरेन, ललित मोहन, संजीव चौधरी तथा अर्जुन चरण साहू को नगर के विभिन्न आवासीय कालोनी में मनचाहा बी टाइप मकान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- SAIL JO परीक्षा गड़बड़ी पर विजिलेंस रिपोर्ट जमा, कईयों की फंसेगी गर्दन

यह भी पढ़ें- IISCO इस्पात संयंत्र में मोबाइल इस्तेमाल पर पाबंदी, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।