Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोकारो में गजब का चोर: गांजा पीने के लिए पैसे घटे तो चुरा ली स्कूटी, नशा पूरा होने से पहले ही गिरफ्तार

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 09:50 AM (GMT+05:30)

    बोकारो में गांजा पीने के लिए पैसे न होने पर एक 19 वर्षीय युवक ने स्कूटी चुराई, जिसे पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। आरोपी गर्व आदर्श और उसके न ...और पढ़ें

    चोर गिरफ्तार ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

    चोर गिरफ्तार ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. गांजा पीने के लिए युवक ने चुराई स्कूटी।

    2. बोकारो पुलिस ने 12 घंटे में किया गिरफ्तार।

    3. चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी न्यायिक हिरासत में।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। गांजा पीने के लिए रुपये की कमी ने 19 वर्षीय गर्व आदर्श नामक युवक को चोरी की राह पर धकेल दिया। हरला थाना इलाके के आफिसर कालोनी में खड़ी स्कूटी इसने चुरा ली। हालांकि, उसकी यह चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चली। 

    हरला थाना पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर आरोपित को एक किशोर सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा चास भेज दिया।

    जांच के लिए छापामारी टीम गठित

    पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को आफिसर कॉलोनी निवासी अखिलेश कुमार सिंह की स्कूटी चोरी हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी नाथू सिंह मीना के निर्देश पर सिटी डीएसपी राजीव रंजन की अगुवाई में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। 

    इस टीम में हरला थाना इंचार्ज खुर्शीद आलम, सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार गुप्ता और सिपाही नरेश मंडल शामिल थे। जांच के दौरान, सेक्टर आठ डी निवासी 19 वर्षीय गर्व आदर्श और एक किशोर को गिरफ्तार किया गया। 

    पूछताछ में गर्व ने अपने इकबालिया बयान में बताया कि गांजा पीने के लिए रुपये की आवश्यकता थी। उसके पास रुपये नहीं थे। इसलिए उसने स्कूटी चोरी की थी।