Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोकारो में पिता ने शराब पीने पर टोका, तो कुल्हाड़ी से काटकर बेटे ने कर दी हत्या

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 12:14 PM (IST)

    बोकारो के कारीपानी गांव में शराब के नशे में धुत बेटे अर्जुन करमाली ने पिता जयलाल करमाली को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    HighLights

    1. शराब के नशे में बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से मारा।

    2. पिता ने शराब पीने और पत्नी को पीटने पर डांटा था।

    3. आरोपी बेटा अर्जुन करमाली गिरफ्तार, कुल्हाड़ी भी जब्त।

    संवाद सहयोगी, ललपनिया (बेरमो)। शराब के नशे में धुत्त जवान बेटे ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपने वृद्ध पिता को मार डाला। रिश्ते को शर्मसार करने वाली यह लोहमर्षक घटना बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया प्रखंड के जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र की तिलैया पंचायत स्थित लुगू पहाड़ की तलहटी में बसे कारीपानी गांव में बीते शुक्रवार की देररात घटी। 

    इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारे पुत्र 30 वर्षीय अर्जुन करमाली को बांधकर पुलिस को सूचित किया। जगेश्वर बिहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर लिया। 

    मामा के घर से लौटा था आरोपी

    प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षीय अर्जुन करमाली अपने मामा के घर आयोजित छठियारी कार्यक्रम से देर रात जब अपने घर लौटा था, तब वह शराब के नशे में धुत था। इस बात को लेकर उसके पिता जयलाल करमाली ने उसे डांट-फटकार लगाई थी। 

    साथ ही कहा था कि उसकी शराब की लत के कारण परिवार में हमेशा अशांति बनी रहती है और अपनी पत्नी को पीटता भी है। इसलिए उसकी पत्नी तंग आकर पत्नी अपने मायके चली गई है।

    कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर वार

    पिता की डांट-फटकार नागवार गुजरी तो अर्जुन गुस्से में आ गया। उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर अपने पिता जयलाल करमाली के सिर पर प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से जयलाल करमाली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने अर्जुन करमाली को पकड़ लिया और उसे घर में ही बांधकर पुलिस को सूचित किया। 

    आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग 

    जगेश्वर बिहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव शनिवार को तड़के सदल-बल पहुंचे और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर आरोपित अर्जुन करमाली को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, जयलाल करमाली के शव काे पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

    खबरें और भी

    शनिवार को सुबह तिलैया पंचायत की मुखिया चिंता देवी भी घटनास्थल पहुंचीं। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद व शर्मनाक बताते हुए आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

    यह भी पढ़ें- गढ़वा में जुए के अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, 11 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, 51 हजार नकद समेत 5 बाइक जब्त