Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'वीडियो वायरल कर दूंगा'...घरवाले गए बाहर तो पीछे से आ टपका इंस्‍टाग्राम फ्रेंड, कट्टा दिखाकर की गंदी रिकॉर्डिंग

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 11:18 AM (IST)

    गोमिया प्रखंड के एक गांव में एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्‍कर्म करने उसका वीडियो बनाने उसे वायरल कर देने की धमकी देकर दोबारा दुष्‍कर्म करने क ...और पढ़ें

    दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल ले जाती पुलिस।
    दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल ले जाती पुलिस।

    HighLights

    1. वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर दोबारा किया दुष्कर्म।
    2. इंटरनेट मीडिया के सहारे लड़की आई थी आरोपित के संपर्क में।

    संवाद सहयोगी, गोमिया (बेरमो)। गोमिया प्रखंड के एक गांव की रहने वाली 14 साल की नाबालिग लड़की से कट्टा दिखाकर दुष्कर्म किया गया। चतरोचट्टी थाने की पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी कर आरोपित तुलबुल गांव के 21 साल के विक्की कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।

    इंस्‍टाग्राम पर हुई थी लड़के से दोस्‍ती

    घरवालों ने बताया कि किशोरी का इंटरनेट मीडिया (इंस्टाग्राम) के माध्यम से तुलबुल गांव के रहने वाले विक्की से संपर्क हुआ। दोनों में बातचीत होने लगी। जान पहचान बढ़ी तो 15 अक्टूबर को आरोपित विक्की कुमार लड़की के घर पहुंच गया।

    उस समय किशोरी के घरवाले कहीं गए थे। वह अकेली थी। उसे अकेला देख आरोपित ने दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी ने विरोध किया तो उसने कट्टा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी को डराकर विक्की ने उसके साथ मनमानी की। और तो और दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    झाड़ियों में ले जाकर फिर किया दुष्‍कर्म

    14 नवंबर मंगलवार को आरोपित ने पीड़ितो को फिर धमकाया। कहा कि उसका वीडियो उसके पास है। उसे वायरल कर देगा। यह कहकर उसे गोमिया स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया।

    पीड़िता वहां गई तो उसे जबरन झाड़ियों में ले जाकर फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को बाइक से छोड़ने उसके घर पहुंच गया। वहां किशोरी के पिता भी थे।

    लड़की के पिता को देख भागने लगा आरोपित

    उनको देखकर आरोपित वहां से भागने लगा। तब उन्होंने पीछा कर उसे पकड़ा। तब किशोरी ने पिता को रो- रोकर सारी घटना बताई। परिवार वालों ने तुरंत थाने में प्राथमिकी कराई।

    थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपित को मेडिकल कराकर न्यायिक हिरसत में जेल भेजा है। लड़की का 164 के तहत बयान कराकर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गोवर्धन नायक का निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

    यह भी पढ़ें: प्रिंस खान गिरोह के गुर्गों की तलाश में यूपी जाएगी झारखंड पुलिस, आखिर इन्‍हीं मददगारों की वजह से दुबई में बैठकर कर रहा गुनाह

    खबरें और भी